कॉर्पोरेट कर्मचारियों की जिंदगी पर आज भी फिट बैठता है 69 साल पुराना गाना, मंगेशकर बहनों की दर्दभरी आवाज, शकील बदायूनी के बोल ने किया अमर

69 साल पहले एक गाना आया था, जिसे हर दौरान के लोग अपने से जोड़कर देखते रहे हैं. इस गाने का नाम 'दुनिया में हम आये हैं' है. यह गाना साल 1957 में आई हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म मदर इंडिया का है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
69 साल पहले आया था ये गीत, आज भी हर नौकरीपेशा इंसान की कहानी बयां करता है
NDTV

हिंदी सिनेमा में कुछ गाने प्रेम, रिश्ते और सम्मान पर ही नहीं बल्कि आम लोगों की जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर भी बन चुके हैं. कई कवि, शायर और गीतकार ने अपने बोल से आम लोगों के दर्द को अपनी लाइनों के जरिए बयां किया हैं. 69 साल पहले ऐसा ही एक गाना आया था, जिसे हर दौरान के लोग अपने से जोड़कर देखते रहे हैं. इस गाने का नाम 'दुनिया में हम आये हैं' है. यह गाना साल 1957 में आई हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म मदर इंडिया का है. 

मंगेशकर बहनों ने गाने को बनाया अमर

'दुनिया में हम आये हैं' गाने को मंगेशकर बहने, लता, उषा और मीना मंगेशकर ने अपनी दर्द भरी आवाज में गाया है. गाने के बोल मशहूर शायर शकील बदायूनी ने लिखे हैं, जबकि सगीत नौशाद का है. 'दुनिया में हम आये हैं' गाना सहनशक्ति, इज्जत और मेहनत का संदेश देता है. शकील बदायूनी के बोल जिंदगी की मुश्किलों को स्वीकार करने की बात करते हैं, “गिर गिर के मुसीबत में संभालते ही रहेंगे, जल जाए मगर आग पे चलते ही रहेंगे.” जिसे आज का हर आम आदमी कॉर्पोरेट एम्प्लॉई खुद से जोड़कर देख सकता है. 

मदर इंडिया का बजट

फिल्म मदर इंडिया में नरगिस, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और राज कुमार मुख्य भूमिका में हैं. कन्हैयालाल ने लाला सूखी का यादगार रोल किया है. मदर इंडिया का बजट लगभग 60 लाख रुपये था. फिल्म में भारत में करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यह दशक की सबसे बड़ी हिट बनी. यह पहली भारतीय भाषा की फिल्म थी जिसे ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया.

अमर विरासत और ट्रिविया

'दुनिया में हम आये हैं' गाना आज भी प्रेरणा का स्रोत है. फिल्म ने नरगिस को सुपरस्टार बनाया और सुनील दत्त-राजेंद्र कुमार-राज कुमार को रातों रात स्टार बना दिया. शूटिंग के दौरान आग लगने पर सुनील दत्त ने नरगिस को बचाया, जो बाद में उनकी शादी का आधार बना. लाता की आवाज में यह नारी की ताकत और इज्जत का प्रतीक बन गया. 

ये भी पढ़ें; रीलबाजों के लिए नया गाना लेकर आए Emraan Hashmi-Himesh Reshammiya, फिर से याद आ जाएगा 2000 का वो जमाना

Featured Video Of The Day
"छोड़ दो, मेरा हाथ छोड़ो..." गिड़गिड़ाती रही लड़की, अब समस्‍तीपुर में जमुई जैसी हैवानियत
Topics mentioned in this article
Mother India
Mother India Budget
Mother India 1957
Lata Mangeshkar
Shakeel Badayuni