मोहम्मद रफी का 65 साल पुराना वो गाना, जिसे गाकर रूठी हुई प्रेमिका को मना लेता था प्रेमी, Gen-Z के दादा-दादी का था फेवरेट, शकील बदायुनी के बोल बनाया अमर

65 साल पहले एक गाना आया था, जिसे सुनाकर प्रेमी अपनी प्रेमिका की तारीफ करता था. Gen-z के दादा-दादी के जमाने के इस गाने को हर पीढ़ी के लोग पसंद करते आए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मोहम्मद रफी का 65 साल पुराना वो गाना, जिसे गाकर रूठी हुई प्रेमिका को मना लेता था प्रेमी, Gen-Z के दादा-दादी का था फेवरेट
NDTV

हिंदी सिनेमा में कई गाने प्रेमिका की तारीफ के लिए बनाए गाए हैं. जब प्रेमिका रूठ जाती है तो प्रेमी उसे मनाने के लिए कई तरह की कोशिश करता है. उसकी खूबसूरती की तारीफ करता है. कभी-कभी प्रेमी तारीफ करने के लिए गाने का भी सहारा लेता है. 65 साल पहले एक गाना आया था, जिसे सुनाकर प्रेमी अपनी प्रेमिका की तारीफ करता था. Gen-z के दादा-दादी के जमाने के इस गाने को हर पीढ़ी के लोग पसंद करते आए हैं. 

शकील बदायुनी के बोल बने अमर

इस गाने का नाम 'हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं' है. शकील बदायुनी के शब्दों और रवि के संगीत ने इस गाने को कालजयी बना दिया. गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी मधुर आवाज में गाया था.'हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं' 1961 का सबसे सुपरहिट गाना था. यही वजह है कि इस गाने के लिए शकील बदायुनी को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट लिरिसिस्ट के खिताब से नवाजा गया था. जबकि मोहम्मद रफी को बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए नॉमिनेशन भी मिला था. इस गाने के दो वर्जन हैं, जिनमें एक मुख्य रोमांटिक सीक्वेंस में इस्तेमाल हुआ.'हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं' गाना मैसूर के वृंदावन गार्डन्स जैसे खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया, जो आज भी पुराने प्रेम गानों में गिना जाता है. 

फिल्म के बारे में

'हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं' 1961 की फिल्म ‘घराना' से है, जिसे एस.एस. वासन ने निर्देशित और निर्मित किया. यह तेलुगु फिल्म ‘शांति निवासम्' (1960) की रीमेक थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. राजेंद्र कुमार और आशा पारेख पर पिक्चराइज्ड यह गाना परिवारिक ड्रामा की कहानी में रोमांस का अहम हिस्सा है. इन दोनों कलाकारों के अलावा राज कुमार, ललिता पवार, शोभा खोटे, अघा और कन्हैयालाल जैसे कलाकारों ने भी भूमिका निभाई. 

यह भी पढ़ें | आशा पारेख बर्गर खा रही हैं, मधुबाला लाइव चैट तो मीना कुमारी पहुंची लाइब्रेरी, सुनहरे दौर की हसीनाओं का AI वीडि

Featured Video Of The Day
UP Elections: अखिलेश यादव पर CM योगी का तगड़ा प्रहार, बोले Samajwadi के बबुआ को समझाइए!
Topics mentioned in this article
Mohammed Rafi
Mohammed Rafi Romantic Songs
Shakeel Badayuni
Rajendra Kumar
Asha Parekh

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं