दीवाली का 65 साल पुराना गाना, उजड़ा हुआ गुलशन, बाहर उजाला, मगर दिल में है अंधेरा, मुकेश की आवाज में बलिदान, प्यार और त्याग की कहानी

मुकेश की आवाज में बलिदान, प्यार और त्याग की कहानी बयां करता दीवाली के 65 साल पुराने गाने में राज कपूर और वैजयंती माला ने अपनी अदायगी से दिल जीता था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुकेश का 65 साल पुराना गाना, राज कपूर ने दीवाली के उजाले में दिखाया था दिल का अंधेरा
नई दिल्ली:

दीवाली का त्यौहर रोशनी का त्यौहार है, जो अगले महीने 8 नवंबर को पूरे देश में सेलिब्रेट किया जाएगा. इसकी तैयारियां महीने भर पहले ही शुरू हो गई हैं. कपड़ों से लेकर घर की सजावट की तैयारी की जा रही है. इसी के बीच हम आपको दीवाली के उस 65 साल पुराने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे राज कपूर और वैज्यंतीमाला पर फिल्माया गया था. जबकि मुकेश की आवाज में उजड़ा हुआ गुलशन, घर के उजाले में दिल का अंधेरा बयां किया गया है. वहीं राज कपूर ने बलिदान, प्यार और त्याग की कहानी को बखूबी दिखाया है. तो आइए आपको हम दीवाली के किस दुख के गाने के बारे में बात कर रहे हैं. 

दीवाली का Sad गाना

मुकेश द्वारा गाए गए जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है राज कपूर और वैजयंतीमाला की नजराना का एक वो भी दीवाली थी, जो 1961 में आई थी. गाने को वैजयंतीमाला और राज कपूर पर फिल्माया गया है, जिसमें दीवाली की रात में हर कोई जश्न मना रहा है. लेकिन राज कपूर की जिंदगी में अंधेरा है. म्यूजिक की बात करें तो रवि द्वारा कंपोज किया गया यह गाना राजेंद्र कृष्ण द्वारा लिखा गया है. 

यह भी पढ़ें | किशोर कुमार का 53 साल पुराना हिट गाना, रिकॉर्ड करने से पहले ही किया था शूट, बिना धुन धर्मेंद्र राखी का रोमांस

Advertisement

एक वो भी दीवाली थी के बोल

एक वो भी दीवाली थी,
उजड़ा हुआ गुलशन है,
रोता हुआ माली है
एक वो भी दीवाली थी,

बाहर तो उजाला है,
मगर दिल में अंधेरा
समझो ना इसे रात,
ये है गम का सवेरा

क्या दीप जलाएं हम,
तकदीर ही काली है
उजड़ा हुआ गुलशन है,
रोता हुआ माली है

दो बहनों की कहानी 

नजराना फिल्म की कहानी की बात करें तो राज (राज कपूर) और वसंती (वैजयंतीमाला) कॉलेज के दोस्त होते हैं, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. लेकिन वसंती की बड़ी बहन (उषा किरण), जो सिलाई करके घर परिवार चलाती है. वह राज की बीमारी में देखबाल करती है. उसे राज से प्यार हो जाता है. इसके चलते वसंती बहन गीता के लिए प्यार की कुर्बानी देती है और राज को गीता से शादी के लिए मना लेती है. 

Advertisement

इसके सालों बाद जब गीता को को लगता है कि वसंती और राज अभी भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो वह वसंती को घर से निकाल देती है. लेकिन बाद में उसे पछतावा होता है और वह मरते हुए राज से वादा लेती है कि वह वसंती से शादी करके उसके बच्चों को पाले. लेकिन राज जब वसंती के पास पहुंचता है तब तक वह अपने बॉस श्याम (जेमिनी गणेशन) से शादी कर लेती है. इसके चलते राज अपने बेटे को वसंती को सौंपकर चला जाता है. यह फिल्म तमिल फिल्म कल्याण परिशु का हिंदी रीमेक है, जिसमें मुकेश का दीवाली का गाना आज भी सदाबहार है. 

ये भी पढ़ें- हिमेश रेशमिया के घर का इनसाइड वीडियो, प्राइवेट कैफे, झूले और लैविश इंटिरियर से पत्नी ने सजाया पेंटहाउस

Featured Video Of The Day
श्रद्धा दुबे पर ₹50 हजार का इनाम, 10 दिन से फरार? शिवा शर्मा केस में बड़ा एक्शन
Topics mentioned in this article
Diwali
Diwali Song
Mukesh Song
Raj Kapoor
Hindi Song

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं