64 साल पहले किशोर कुमार ने पर्दे पर कर दिया था गजब, लता मंगेशकर नहीं पहुंची तो मेल-फीमेल आवाज में गाया गाना, आज भी सुपरहिट

Kishore Kumar Song: इस फिल्म के लिए किशोर ने वो किया जो पहले शायद किसी मेल सिंगर ने किया हो. किशोर ने इस फिल्म में एक गाने में मेल-फीमेल दोनों की ही आवाज दी थी. ये गाना आज भी यादगार है, किसी भी मस्ती भरे मूड के लिए परफेक्ट है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kishore Kumar Song: जब किशोर कुमार ने अकेले गाया डुएट, मेल-फीमेल दोनों की निकाली आवाज
नई दिल्ली:

किशोर कुमार को उनके अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता रहा है. वह कब क्या कर बैठेंगे किसी को पता नहीं होता था. 64 साल पहले आई एक फिल्म में भी उन्होंने कुछ अनोखा कर दिया, लेकिन उनका ये एक्सपेरिमेंट सुपरहिट साबित हुआ. इस फिल्म के लिए किशोर ने वो किया जो पहले शायद किसी मेल सिंगर ने किया हो. किशोर ने इस फिल्म में एक गाने में मेल-फीमेल दोनों की ही आवाज दी थी. ये गाना आज भी यादगार है, किसी भी मस्ती भरे मूड के लिए परफेक्ट है.

हम बात कर रहे हैं 1952 में आई फिल्म हाफ टिकट की. इस फिल्म में एक गाने के लिए लता मंगेशकर और किशोर कुमार को डुएट गाना था. लेकिन लता जी किसी कारण से रिकॉर्डिंग के लिए पहुंच नहीं पाई. ऐसे में किशोर कुमार ने कुछ खुराफात करने की सोची. उन्होंने सोचा क्यों न वे ही एक डुएट (युगल गीत) में पुरुष और महिला दोनों की आवाज में गाएं? और उन्होंने ऐसा किया भी. पुरुष की आवाज प्राण पर फिल्माई गई और महिला की आवाज... जी हां, खुद उन पर ही था. गाना था - 'आके सीधी लगी'! 

ये भी पढ़ें- रामायणम् से पहले यश की अगस्त में होगी बॉक्स ऑफिस पर अग्निपरीक्षा, 500 करोड़ से ज्यादा की टॉक्सिक को लेकर बड़ा अपडेट

Advertisement

किशोर कुमार ने अपनी गुजर चुकी मां का किरदार भी निभाया था, जिनका सिर्फ एक सीन फोटो के जरिए दिखाया गया था. यह फिल्म अपने समय की क्लासिक फिल्म थी. कुछ साल पहले जब इसका रंगीन वर्शन सोनी मैक्स 2 पर दिखाया गया, तो नई पीढ़ी के बीच भी यह काफी लोकप्रिय हुआ.

"आके सीधी लगी दिल पे" गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान, किशोर कुमार ने म्यूजिक डायरेक्टर सलिल चौधरी को मना लिया कि वे ही गाने में पुरुष और महिला दोनों की आवाज में गाएंगे, और उन्होंने फाइनल रिकॉर्डेड वर्शन में ऐसा किया भी.

जब डायरेक्टर को कमरे में किया बंद

किशोर कुमार फिल्म के लिए डेट्स नहीं दे रहे थे, इसलिए प्रोड्यूसर-डायरेक्टर कालिदास ने उन्हें सबक सिखाने की सोची और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में शिकायत कर दी कि किशोर कुमार अपना पूरा टैक्स नहीं भर रहे हैं. कुछ दिनों बाद कालिदास किशोर कुमार के घर गए, जहां उन्होंने चाय पर बातचीत की और फिर किशोर कुमार ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया. कालिदास डर गए कि वे बदला ले रहे हैं और दरवाजा खोलने की गुज़ारिश करने लगे. लेकिन एक घंटे बाद किशोर कुमार ने दरवाजा खोला और उनसे कहा कि वे कभी उनके घर न आएं. फिर भी, उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की और मशहूर गाना "आके सीधी लगी दिल पे" का पुरुष और महिला दोनों वर्शन भी गाया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- मर्ले ट्रैविस के 'सिक्सटीन टोंस' पर आधारित था 68 साल पुराना गाना, किशोर कुमार की आवाज ने बनाया बरसात का सदाबहार गीत

Featured Video Of The Day
झारखंड छात्र आंदोलन में बड़ा मोड़, देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
Topics mentioned in this article
Kishore Kumar
Aake Sidhi Lagi