70 के दशक में कई गाने ऐसे बने, जो आज तक भी पुराने नहीं हुए. इसका श्रेय ना केवल सिंगर्स को बल्कि लिखने वाले गीतकारों को भी जाता है. 55 साल पहले एक गाना आया था, जिसे आज भी कुछ लोगों से मुंह से सुन सकते हैं. इस गाने को लता मंगेशकर ने अमर कर दिया.यह गाना है- ‘मार दिया जाए कि छोड़ दिया जाए'. यह गाना 1971 में आई फिल्म मेरा गांव मेरा देश का है. इस फिल्म के निर्देशक राज खोसला थे.
आनंद बख्शी के बोल
फिल्म मेरा गांव मेरा देश हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में से एक रही है. फिल्मी कहानी ही नहीं बल्कि गाने भी सुपरहिट रहे थे. उनमें से एक गाना ‘मार दिया जाए कि छोड़ दिया जाए' भी था. इस गाने को आशा पारेख, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, लक्ष्मी छाया और जयंत पर फिल्माया गया है. जबकि आवाज लता मंगेशकर ने दी है. यह गाना फिल्मी का कहानी के बयां करता है. ‘मार दिया जाए कि छोड़ दिया जाए' में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने संगीत दिया, जबकि गाने के लेखक आनंद बख्शी हैं.
ये भी पढ़ें: शम्मी कपूर के एक गाने के लिए रुक गया था मुंबई का ट्रैफिक, 63 साल बाद भी कायम है दीवानगी