54 साल पहले किशोर कुमार ने सुनाया था आशिकों के दिलों का तराना, सूत्रधार बने थे राजेश खन्ना, मजरूह सुल्तानपुरी के लाइनों ने बनाया अमर

54 साल पहले भी उन्होंने अपनी आवाज में आशिकों के दिल का तराना सुनाया था, जो आज तक लोग सुनते आए हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं 'दीवाना लेके आया है' गाने की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
54 साल पहले किशोर कुमार ने सुनाया था आशिकों के दिलों का तराना
NDTV

जब दिल किसी के लिए धड़कने लगे तो वो अपने अंदर से एक धुन निकाल लाता है. वो धुन न तो शब्दों में पूरी तरह बंधती है, न ही सुरों में. वो बस बहती है- हल्की-हल्की, मदमस्त, जैसे कोई दीवाना हाथ में नजराना लिए खड़ा हो और कह रहा हो, 'देखो कहीं ठुकरा न देना.' किशोर कुमार की आवाज में यही दीवानगी बसती थी. 54 साल पहले भी उन्होंने अपनी आवाज में आशिकों के दिल का तराना सुनाया था, जो आज तक लोग सुनते आए हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं 'दीवाना लेके आया है' गाने की. 

मजरूह सुल्तानपुरी के यादगार बोल

साल 1972 में फिल्म 'मेरे जीवन साथी' रिलीज हुई. इस फिल्म में यह प्यार भरा गाना था, जो एक जमाने में मोहब्बत में डूबे लोगों को का फेवरेट बन चुका था. 'दीवाना लेके आया है' गाने को आर.डी. बर्मन ने रचा था. जबकि गाने बोल मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. गाने में आवाज किशोर कुमार ने दी थी. गाने की मधुरता और किशोर कुमार की आवाज ने 'दीवाना लेके आया है' गाने को पीढ़ियों तक जिंदा रखा. आज भी जब यह गाना बजता है तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.

राजेश खन्ना का शानदार अंदाज

फिल्म मेरे जीवन साथी में राजेश खन्ना ने इस गाने को परदे पर जीवंत किया. फिल्म में तनुजा, सुजीत कुमार, उत्पल दत्त और सुलोचना जैसे दिग्गज कलाकार फिल्म का हिस्सा थे. 'दीवाना लेके आया है' गाना एक खास मौके पर आता है, जब हीरो अपनी भावनाओं को दोस्तों के बीच खुलकर रखता है. राजेश खन्ना के अंदाज में वो दीवानापन साफ दिखता है. दशकों बाद भी यह गीत रेडियो, पार्टियों और सोशल मीडिया पर बजता रहता है. किशोर कुमार की आवाज, बर्मन का संगीत और मजरूह की कविता मिलकर एक ऐसा नजराना बना गए जो कभी ठुकराया नहीं जा सकता. 

यह भी पढ़ें | 27 साल पुराना वो गाना, जो गाया 7 सिंगर्स ने मिलकर, NRI दिलों का बना एंथम

Advertisement
Featured Video Of The Day
EXCLUSIVE: समुद्र के रास्ते भारत में घुसपैठ की तैयारी! NDTV पर लश्‍कर की ट्रेनिंग की तस्वीरें
Topics mentioned in this article
Kishore Kumar
Mere Jeevan Saathi
Mere Jeevan Saathi Song
Mere Jeevan Saathi Song Lyrics
Rajesh Khanna

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं