रेखा की फिल्म का 54 साल पुराना एवरग्रीन रोमांटिक सॉन्ग, जिस पर बना 1625 एपिसोड का सुपरहिट सीरियल, किशोर कुमार और लता मंगेशकर की अमर आवाज

हिंदी सिनेमा का रेखा का 54 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग जिस पर टीवी का 1625 एपिसोड का सीरियल बना था, जिसे खुद रेखा ने प्रमोट किया था. वहीं पति पत्नी और वो की कहानी दिखाई गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रेखा का वो गाना, जो 54 साल बाद टीवी सीरियल की बना पहचान
google
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन गानों की लिस्ट में शुमार एक 54 साल पुराना गाना, जिसे किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में कल्ट बनाया था. वह आज दर्शकों के बीच टीवी सीरियल के नाम से फेमस है. यहां तक कि इस 1625 एपिसोड के सीरियल को खुद 54 साल पुराने गाने में नजर आने वाली रेखा ने प्रमोट किया था. कहानी थी पति पत्नी और वो की, जिसने दर्शकों के बीच ऐसी जगह बनाई कि आज तक फैंस नहीं भूले हैं. हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम हैं किसी के प्यार में की, जिसका नाम 54 साल पुराने गाने की तर्ज पर रखा गया. इस पॉपुलर सीरियल में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह अहम किरदार में नजर आए थे. 

गुम हैं किसी के प्यार में गाना

54 साल पहले 1972 में गुम हैं किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) गाना आया ता, जिसके बोल थे.... 'गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह-शाम, पर तुम्हें लिख नहीं पाऊं मैं उसका नाम' इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था. जबकि आरडी बर्मन ने कंपोज किया था. वहीं मजरूह सुल्तानपुरी ने गाने के बोल लिखे थे. जबकि रणधीर कपूर और रेखा पर रामपुर का लक्ष्मण फिल्म में फिल्माया गया था, जो खूब पॉपुलर हुआ था. 

 यह भी पढ़ें | 1 दिन में 28 गाने गाने वाले कुमार सानू, शाहरुख, सलमान, आमिर नहीं, इस एक्टर को मानते हैं खूब जंचती आवाज

टीवी सीरियल का टाइटल ट्रैक रखा नाम

गुम हैं किसी के प्यार में गाने के तर्ज पर गुम हैं किसी के प्यार में सीरियल का नाम रखा गया, जो स्टार प्लस पर आया था. वहीं 5 अक्टूबर 2020 में शुरू हुआ ता और 4 जुलाई 2025 तक चला था. सीरियल में आयशा सिंह सई के किरदार में नजर आई थी. जबकि विराट के रोल में नील भट्ट और पत्रलेखा के किरदार में ऐश्वर्या शर्मा नजर आई थीं. इस सीरियल को खुद रेखा ने प्रमोट किया था. 

Advertisement

गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी

टीवी सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी पाखी को विराट से प्यार होता है. लेकिन उसकी शादी विराट के बड़े भाई से हो जाती है. जबकि विराट की सई से शादी होती है, जिससे उसे प्यार हो जाता है. इस सीरियल में कई लीप देखने को मिले थे. आखिर में भाविका शर्मा ने शो की जिम्मेदारी संभाली थी. 

जबकि रामपुर का लक्ष्मण की कहानी दो सगे भाइयों की है, जिसमें से एक गुंडा तो दूसरा पुलिसवाला होता है. 

 यह भी पढ़ें | प्रेमिका के नैनों में लगे काजल की तारीफ करता प्रेमी, 43 साल पुराना हरियाणवी गाना, भाल सिंह ने बनाया कल्ट

Featured Video Of The Day
CJP प्रदर्शन को लेकर प्रशासन मुस्तैद, गुरुग्राम में लगा भीषण जाम
Topics mentioned in this article
Kisore Kumar
Lata Mangeshkar
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein
Hindi Song
Hindi News