53 साल पुराना किशोर कुमार का गाना, देव आनंद ने खटमल से की थी ये गुजारिश, हेमा मालिनी की नींद का था सवाल

1973 में देव आनंद की फिल्म आई थी 'छुपा रुस्तम' इस फिल्म में देव साहब के साथ हेमा मालिनी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म का एक गाना भी काफी पसंद किया गया था जिसे किशोर कुमार ने अपने अंदाज से सुपरहिट बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
53 साल पुराना गाना देव आनंद को खटमल से करनी पड़ी ये गुजारिश
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्मी गीत-संगीत और गानों की बात होती है तो मां-बाप, भाई-बहन, प्रेमी-प्रेमिका, देशभक्ति और ना जाने किस किस चीज पर गाने बने हैं जो कि काफी पसंद भी किए गए. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो खटमल पर बना. ऐसा लगता है कि इतिहास में शायद ही कोई ऐसा गाना हो जो खटमल के लिए बनाया गया और पूरे गाने में केवल उसी से बातचीत की गई हो. ये गाना भी किसी बी ग्रेड फिल्म में नहीं बल्कि उस दौर के सुपरस्टार देव आनंद और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था. इस खटमल गीत को गाया था किशोर कुमार ने.

1973 में आई फिल्म छुपा रुस्तम का गाना 'धीरे से जाना खटियन में ओ खस्टमाल' बॉलीवुड के सुनहरे दौर का एक बेहद खास और मजेदार गाना है. यह गाना सिर्फ रोमांस या दर्द के इर्द गिर्द नहीं बल्कि हल्की-फुल्की मस्ती, कॉमेडी और प्यार का एक अतरंगी मिक्स है. किशोर कुमार ने अपमी मखमली आवाज में इसे यूं गाया कि जब आप इसे सुनते हैं तो ये एक कविता सा लगता है और लगता ही नहीं कि बात खटमल से हो रही है. किशोर दा का अंदाज और एस.डी.बर्मन की मधुर धुन और सबसे ऊपर नीरज के लिखे चतुराई से भरे शब्दों ने इसे कालजयी बना दिया.

यह गाना बॉलीवुड के इतिहास में शायद ऐसा इकलौता है जो खटमाल पर लिखा गया है. नीरज ने आमतौर पर लोगों के गुस्से का शिकार होने वाले खटमल को इतनी पोएटिक और कॉमेडी बना दिया कि वह रोमांटिक भी लगने लगा. एस.डी.बर्मन की धुन में बंगाली लोक संगीत की झलक है, लेकिन किशोर कुमार ने अपने अनोखे स्टाइल, हल्के ठहाकों और कहने के अंदाज से इसे पूरी तरह अपना बना लिया. गायकी और म्यूजिक के अलावा स्क्रीन पर नजर आ रहे देव साहब को कैसे भूला जा सकता है. उनकी स्टाइलिश अदाएं और हेमा मालिनी की खूबसूरती के साथ यह सीन आज भी यादगार है. इस गाने में प्यार की शिकायत, हल्की नसीहत और मस्ती का मिक्स है जो सुनने वाले के चेहरे पर स्माइल ला देता है.

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी का 41 साल पुराना गाना, मेनका बन भंग की थी राजेश खन्ना की तपस्या, किशोर कुमार-आशा भोसले की जुगलबंदी से हिट हुआ 'आंखें खोलो स्वामी' सॉन्ग

Advertisement
Featured Video Of The Day
Premanand Maharaj | क्या नशे में थे Rasik Dulari? छत से क्यों कूदे? Toxicology Report से पलटेगा केस?
Topics mentioned in this article
Kishore Kumar
Dev Anand
Hema Malini
Sd Barman
Entertainment