52 साल बाद भी धर्मेंद्र का ये गाना दिखाता है बहन का भाई के लिए प्यार, रक्षाबंधन पर सुनते हैं एवरग्रीन सॉन्ग

धर्मेंद्र का 52 साल एवरग्रीन गाना रक्षाबंधन के मौके पर खूब सुनने को मिलता है. वहीं यूजर्स स्टेटस पर इस गाने का जरुर इस्तेमाल करते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राखी के त्यौहार से पहले धर्मेंद्र के 52 साल पुराने गाने की है चर्चा
नई दिल्ली:

रक्षाबंधन का त्यौहार 2026 में 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाने वाला है. इस मौके पर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा का धागा बांधते हुए लंबी उम्र की कामना करती है. वहीं भाई अपनी बहन को भेंट देता है. इसी भाई-बहन के प्रेम को बॉलीवुड की कई फिल्मों और गानों में दर्शाया गया है, जिसके चलते आज हम आपको सुपरस्टार धर्मेंद्र के उस गाने के बारे में बताने वाले हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह गाना भाई के लिए बहन के प्यार को बयां करता है. खास बात यह है कि 52 साल बाद भी यह सदाबहार गाना रक्षाबंधन के मौके पर खूब सुना जाता है. 

धर्मेंद्र का रक्षाबंधन का गाना

हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र की 1974 में रिलीज हुई फिल्म रेशम की डोरी के गाने बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है, जिसे आत्माराम ने डायरेक्ट किया था. वहीं सायरा बानो लीड एक्ट्रेस थीं. जबकि फिल्म का म्यूजिक शंकर जयकिशन ने कंपोज किया था और लिरिक्स इंदिवार ने लिखे थे. फिल्म का गाना आज एवरग्रीन कहलाता है, जिसे सुमन कल्याणपुर ने आवाज दी थी. 

ये भी पढ़ें- शादी में दुल्हन के दिल का हाल बताता ये 25 साल पुराना गाना, सोनाली बेंद्रे की मासूमियत और अल्का याग्निक की आवाज ने लगाए चार चांद

Advertisement

रक्षाबंधन का बेस्ट सॉन्ग कहते हैं फैंस 

बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है
प्यार के दो तार से संसार बांधा है
रेशम की डोरी से...संसार बांधा है

इस गाने को आज भी यूट्यूब पर लोग सुनते हैं और बेस्ट राखी सॉन्ग कहते हैं. सोशल मीडिया पर इसे फैंस का खूब प्यार मिलता है. लेकिन फैंस इसे देखकर धर्मेंद्र को याद करते हुए नजर आते हैं. 

Advertisement

इस गाने की कहानी 

यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी दो अनाथ भाई-बहन अजीत (धर्मेंद्र) और रज्जो (कुमुद चुगानी) की होती है. बड़े भाई अजीत बहन को पालता-पोसता है और उसकी शादी की व्यवस्था करने के लिए मिल में मेहनत करता है. जब मिल का मालिक रज्जो पर गलत इरादा रखता है तो अजीत उसे बचाते हुए संघर्ष करता है. इसमें मालिक की मौत हो जाती है. अजीत को दोषी ठहराकर 5 साल की सजा हो जाती है. लेकिन वह जेल से भागकर विनोद नाम से दूसरी मिल में काम करना शुरू कर देता है. जहां उसकी मुलाकात मिल मालिक की पोती अनुपमा (सायरा बानो) से होती है. अंत में भाई-बहन का मिलन होता दिखाया गया है. 

ये भी पढ़ें- आवारापन 2 की चर्चा के बीच पाकिस्तानी सिंगर ने रिलीज किया तेरा मेरा रिश्ता 2.0, यूट्यूब पर हो रहा ट्रेंड, फैंस बोले- Nostalgic 

Featured Video Of The Day
वंदे मातरम पर महासंग्राम: बीजेपी का कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Topics mentioned in this article
Raksha Bandhan
Rakhi Song
Dharmendra
Bollywood