52 साल पुराना लता-रफी का गाना, हीरो बना तोता और हीरोइन मैना, शशि कपूर-मुमताज के रोमांस ने गानो को बना डाला हिट

52 साल पहले आई फिल्म का इस गाने में प्यार का इजहार बहुत ही अलग अंदाज में किया गया था. जिसमें तोता और मैना बनते हुए शशि कपूर और मुमताज ने अपने रोमांटिक अंदाज और चुलबुली नोकझोंक ने इस पुराने गीत को आज भी खास बनाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
52 साल पुराना ये रोमांटिक गाना, तोता-मैना बन छा गए थे शशि कपूर-मुमताज
YouTube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसे गाने बने हैं, जिसमें प्यार के इजहार के लिए बड़े-बड़े वादों की नहीं बल्कि एक प्यारी सी शरारत की जरूर होती है. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें प्यार का यही अंदाज देखने को मिलता है. जिसमें प्रेमी और प्रेमिका अपने प्यार भरी बातों को तोता और मैना से जोड़ते हैं. इस पुराने गाने में शशि कपूर और मुमताज एक डाल पर बैठा तोता और दूसरी तरफ मैना प्रेम की ऐसी कहानी सुनाते हैं, जिसको सुनते ही आज भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इस गाने को दोनों एक्टर्स ने अपने चुलबुले अंदाज से गाने को और यादगार बना दिया. यही वजह है कि 52 सालों बाद भी ये गाना पुराने गानों को पसंद करने वालों की फेवरेट प्लेलिस्ट में शामिल है. 

गाने में दिखी शशि कपूर-मुमताज की नोकझोंक

साल 1974 में आई फिल्म चोर मचाए शोर का गाना 'एक डाल पर तोता बोले, एक डाल पर मैना' गाना उन यादगार रोमांटिक गानों में से एक है, जिसमें प्यार का इजहार करने के लिए एक अलग ही अंदाज को अपनाया गया. हिंदी सिनेमा के यादगार रोमांटिक गीतों में गिना जाता है. इस गाने में शशि कपूर और मुमताज की जोड़ी नजर आई थी. गाने के बोल इस तरह हैं-

एक डाल पर तोता बोले, एक डाल पर मैना
दूर-दूर बैठे हैं, लेकिन प्यार तो फिर भी है ना
बोलो है ना, है ना, है ना
हो, एक डाल पर तोता बोले, एक डाल पर मैना
मैं तेरे नैनों की निंदिया, तू मेरे दिल का चैना
बोलो है ना, है ना, है ना
ये क्या मुझको हो गया, साजन? कभी रोऊँ, कभी गाऊँ
पेड़ से लिपटी बेल जो देखूँ, लाज से मर-मर जाऊँ
ये पागलपन कैसा? कब से हो गया ऐसा?
बिन बतलाए समझो साजन, आज नहीं कुछ कहना

यह भी पढ़ें | 73 साल पुराना वो गाना जो दीवार में चुनवाई जा रही अनारकली की बना पुकार, बिनाका गीतमाला 1953 की लिस्ट में नंबर 1
बोलो है ना, है ना, है ना
आँधी आए तूफ़ान आए या बरसे बरसातें
एक दूजे के हो जाएँ हम, खत्म न हों दिन-रातें
मीठी प्यार की बातें, मीठी प्यार की बातें

Advertisement

लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी की आवाज 

एक डाल पर तोता बैठा, एक डाल पर मैना गाने के बोल रविंद्र जैन और राज कवि इंद्रजीत सिंह तुलसी ने लिखे थे. इसका संगीत रविंद्र जैन ने तैयार किया था. गाने को आवाज लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने दी थी. वहीं अपने प्यार को जताने के लिए तोता और मैना इसे बाकी दूसरे रोमांटिक गानों से अलग पहचान देता है. फिल्म के गानो में 'ले जाएंगे, ले जाएंगे' और 'घुंघरू की तरह बजता ही रहा' जैसे गाने भी शामिल थे.

क्या है फिल्म की कहानी 

फिल्म 'चोर मचाए शोर' का निर्देशन अशोक रॉय ने किया था और फिल्म को एन.एन. सिप्पी ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में शशि कपूर, मुमताज ने अभिनय किया था. ये कहानी शशि कपूर (विजय शर्मा) और मुमताज (रेखा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रेखा से प्यार करता है. लेकिन बाकी हिंदी फिल्मों की तरह इस कहानी में भी उसके पिता इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं. इसके बाद विजय पर कुछ ऐसे अपराध लगते हैं, जो उसने कभी किया ही नहीं होता है. इस तरह से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है. फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा, असरानी और मदन पुरी जैसे कलाकार भी लीड रोल में नजर आए थे.

Advertisement

इस फिल्म को रिलीज हुए 52 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी फिल्म के गाने पुराने गाने पसंद करने वालों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं. इस गाने को अल्ट्रा बॉलीवुड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 31 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

Featured Video Of The Day
एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दिया था अलर्ट? आखिर, विमान में क्या हुआ?
Topics mentioned in this article
Chor Machaye Shor All Songs
Mumtaz Songs
Sashi Kapoor Songs
Mohammad Rafi Lata Mangeshkar
Hindi News