47 साल पहले ऐसा दिखता था मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव और चर्चगेट, असली बारिश में भीगते हुए हीरो-हिरोइन ने किया था शूट

सपनों की नगरी मुंबई का एक अलग ही जादू है जो उसे बाकी शहरों से अलग बनाता है. आज हम ऐसे बॉलीवुड के रोमांटिक गाने की बात करेंगे जिसमें 47 साल पहले वाली मुंबई दिखाई दी है, जो आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
47 साल पहले की मुंबई देखनी है? असली बारिश में शूट हुआ था गाना
youtube
नई दिल्ली:

मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है, इसके पीछे की वजह भी है वहां की कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो इसे सपनों की तरह खूबसूरत बनाती हैं. वहां की सड़कों पर चलने वाली डबल डेकर बसें, मरीन ड्राइव की लहरें और सड़कों पर भागते लोग और वहां का बारिश वाला मौसम. सोचिए इस खूबसूरत मौसम के बीच में अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी बारिश में भीगते हुए सड़कों पर घूमते हुए नजर आएं, तो नजारा कैसा होगा? आज हम 1979 में आई एक फिल्म का गाने की बात करेंगे जिसमें मुंबई की ऐसी ही खूबसूरत तस्वीर देखने को मिलती है. इस गाने में आप देखेंगे कि 47 साल पहले मुंबई कैसा दिखता था. इस गाने में मुंबई की खूबसूरती और गाने में अमिताभ और मौसमी की केमिस्ट्री देखने को मिलती है. करीब 47 साल बाद भी यह गाना सिर्फ अपने संगीत के लिए नहीं, बल्कि उस दौर की मुंबई को पर्दे पर दिखाने के लिए याद किया जाता है.

असली बारिश में दो दिन में पूरी हुई थी शूटिंग

हम बात कर रहे हैं साल 1979 में आई फिल्म मंजिल के गाने की 'रिमझिम गिरे सावन' की, इस गाने का संगीत आर. डी. बर्मन ने तैयार किया था और योगेश ने इसके बोल लिखे थे. फिल्म में इस गाने के दो वर्जन हैं. एक है किशोर कुमार की आवाज में और इसका दूसरा वर्जन है लता मंगेशकर की आवाज में. लता मंगेशकर वाले वर्जन को मुंबई की बारिश और सड़कों के बीच रियल बारिश में शूट किया गया था. इसको किसी स्टूडियो में तैयार नहीं किया गया था. इस पूरे गाने की शूटिंग दो दिनों में हुई और बारिश रुकने तक वो शूटिंग करते रहें. गाने की लिरिक्स-

Photo Credit: Youtube

रिमझिम गिरे सावनसुलग सुलग जाए मनभीगे आज इस मौसम मेंलगी कैसी ये अगनरिमझिम गिरे सावनसुलग सुलग जाए मनभीगे आज इस मौसम मेंलगी कैसी ये अगनरिमझिम गिरे सावन

गेटवे ऑफ इंडिया से मरीन ड्राइव तक दिखी पुरानी मुंबई

इस गाने में अमिताभ और मौसमी एक-दूसरे का हाथ पकड़े मुंबई की सड़कों पर घूम रहे थे. मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया और साउथ मुंबई की सड़कों पर बारिश के मजे लेते दिखाई दिए. इसके साथ ही गाने में ओवल मैदान और विक्टोरिया टर्मिनस के आसपास के नजारे भी दिखाए गए. आज के समय में इन जगहों पर शूट करने के लिए परमीशन लेननी पड़ती है, लेकिन वहीं इस गाने की शूटिंग को बिना किसी तैयारी के कर लिया गया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: हर शादी-फंक्शन में बजता है ‘बारी बरसी खटन गया सी', क्या जानते हैं इन मशहूर पंजाबी बोलों का मतलब?

क्या थी फिल्म का कहानी

Photo Credit: Youtube

बासु चटर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म मंजिल, साल 1979 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अजय चंद्रा और मौसमी चटर्जी ने अरुण खोसला का किरदार निभाया था. इसके साथ ही इस फिल्म में राकेश पांडे, सत्येन कप्पू, ए. के. हंगल और ललिता पवार ने भी काम किया था. फिल्म का कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पहचान बनाने और अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर के उलझा हुआ है. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें 4 गाने थे. लेकिन रिमझिम गिरे सावन ने वक्त के साथ अपनी अलग पहचान बना ली. आज भी जब मुंबई की बारिश और पुराने बॉलीवुड का जिक्र होता है, तो 'रिमझिम गिरे सावन' की याद जरूर आती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में किसानों का मुंबई कूच, 12 हजार किसान 1000 गाड़ियों से अकोले नासिक से CM आवास रवाना
Topics mentioned in this article
Rimjhim Gire Sawan Song
Manzil 1979 Songs
Amitabh Moushumi Songs
Lata Mangeshkar Songs
Ndtv Hindi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं