44 साल पुरानी इस फिल्म की कहानी से ज्यादा मशहूर हुई इसकी गजल, 17 शेरों से रचा गया गाना, गुलाम अली की आवाज ने बनाया सदाबहार

44 साल पहले रिलीज हुई निकाह की मशहूर गजल 'चुपके चुपके रात दिन आंसू बहाना' आज भी गजल प्रेमियों के दिलों पर राज करता है. हसरत मोहानी की 17 शेरों वाली गजल को गुलाम अली की आवाज ने ऐसा जादू दिया कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार गजलों में शामिल हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
44 साल पुरानी वो फिल्म, जिसे एक गजल ने बनाया सुपरहिट, गुलाम अली की सदाबहार आवाज
NDTV

44 साल पहले रिलीज हुई निकाह (1982) फिल्म अपनी कहानी और विवादों की वजह से चर्चा में रही, लेकिन समय बीतने के साथ फिल्म से भी ज्यादा लोकप्रिय उसका एक गीत बन गया. 'चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि अधूरी मोहब्बत का एहसास बन गया. हसरत मोहानी की लिखी इस मशहूर गजल को गुलाम अली की आवाज ने ऐसी पहचान दी कि चार दशक बाद भी यह महफिलों, लाइव शोज और संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट की शान बनी हुई है. 

गुलाम अली की आवाज ने बनाया अमर

'चुपके चुपके रात दिन आंसू बहाना' गजल को मूल रूम से हसरत मोहानी ने लिखा है. जो मूल रूप से 17 शेरों वाली है. लेकिन इसे साल 1982 की फिल्म निकाह में एक गाने के तौर पर डाला गया था. गुलाम अली ने फिल्म में इसके कुछ चुनिंदा शेर गाए. गुलाम अली की आवाज ने इसे अमर बना दिया. यह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी लाइव शोज में सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है.'चुपके चुपके रात दिन आंसू बहाना' गाना सलमा आगा और दीपक पराशर पर फिल्माया गया है, जो इसे और भी ज्यादा खास बना देता है. 

'चुपके चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है...' यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि अधूरी मोहब्बत की अमर कहानी बन गई. बी.आर. चोपड़ा की फिल्म निकाह ने ट्रिपल तलाक जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाया, विवादों का सामना किया, फिर भी दर्शकों के दिल जीत लिए. सलमा आगा की डेब्यू फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और यह गजल भारतीय सिनेमा का अनमोल खजाना बन गई.

फिल्म के खिलाफ दर्ज हुए कई केस

फिल्म निकाह में सलमा आगा, दीपक पराशर और राज बब्बर मुख्य भूमिका में थे. फिल्म का पहले नाम तलाक तलाक तलाक था, लेकिन विवादों के चलते इसे निकाह कर दिया गया. फिल्म के खिलाफ कई कानूनी केस दर्ज हुए. सलमा आगा को धमकियां मिलीं, फिर भी वे डटी रहीं. बी.आर. चोपड़ा ने नई चेहरा ढूंढने के बाद सलमा को लॉन्च किया. फिल्म ने सलमा को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड भी दिलाया.

लगभग 4 करोड़ के बजट में बनी निकाह ने 9 करोड़ से ज्यादा कमाई की और 225% प्रॉफिट कमाया. यह 1982 की छठी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी और सुपर-हिट साबित हुई. विवादों के बावजूद सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगती थीं. संगीत, खासकर यह गजल, सफलता का बड़ा कारण बना.

यह भी पढ़ें | 44 साल पुराना वो गाना, जिसे गाने के लिए जिद पर अड़ी थी पाकिस्तानी सिंगर.... फिर कटा था आशा भोसले का पत्ता

Advertisement
Featured Video Of The Day
Blue Drum Murder Case: ब्लू ड्रम मर्डर केस में Muskan और Sahil को फांसी की सजा | Breaking News
Topics mentioned in this article
Nikaah
Nikaah Actress
Chupke Chupke Raat Din
Chupke Chupke Raat Din Ghazal
Chupke Chupke Raat Din History