42 साल पुराना गाना, करवा चौथ पर बीवी को मत दिखाना, वर्ना जेब करनी पड़ सकती है ढीली, आशा-किशोर की आवाज में आज भी सदाबहार

42 साल पुराना ये गाना अगर करवा चौथ पर आपकी पत्नी ने सुन लिया तो आपको जेब ढीली करनी पड़ सकती है. अमिताभ बच्चन से जया प्रदा ने इस गाने में अपने संजने-संवरने के लिए ऐसी चीजों की मांग करी जो हर पत्नी को अपने पति से चाहिए. आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज में ये गाना आज भी है सुपरहिट.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
42 साल पुराना गाना, करवा चौथ पर हर बीवी का है फेवरेट, बीवी को सुनाना लेकिन ध्यान से
Youtube
नई दिल्ली:

करवा चौथ पर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, सोलह श्रृंगार कर चांद की पूजा करती हैं और पति की मंगल कामनाओं के लिए दुआ मांगती है. जिसके बाद व्रत खोला जाता है और पति अपनी पत्नियों को तोहफा भी देते हैं. लेकिन अगर फरमाइश गहनों की हो तो पतियों की जेब पर आफत आ सकती है. खासकर तब, जब पत्नी के हाथ ये गाना लग जाए, जिसमें सजने-संवरने के लिए सीधे नौलखा हार की मांग कर दी गई है. हम बात कर रहे हैं साल1984 में आई अमिताभ बच्चन और जया प्रदा की फिल्म 'शराबी' के गाने की जिसमें जया-अमिताभ से नौलखा हार की मांग करती हैं. उनकी दिलचस्प फरमाइश और मस्तीभरे अंदाज की वजह से ये गाना आज भी याद किया जाता है. इसलिए करवा चौथ के दिन थोड़ा बचकर रहिएगा की कही आपकी वाइफ ये गाना सुन ना ले.

नौलखा हार की फरमाइश और प्यार भरा अंदाज

अब बात करते हैं इस गाने की तो 18 मई 1984 को रिलीज हुई फिल्म 'शराब' का गाना 'मुझे नौलखा मंगा दे रे, ओ सैंया दीवाने' सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि सजने-संवरने और अपने पति से अपनी पसंदीदा चीज दिलाने की चाह को मस्तीभरे अंदाज में पेश किया गया है. गाने में माथे पर झूमर, कानों में झुमके, पैरों में पायल और हाथों में कंगन जैसी चीजों से संजने-संवरने की बात हो रही है, जो इसे खास बनाती है. यही वजह है कि करवा चौथ जैसे मौके पर इस गाने की फरमाइश वाली थीम लोगों को खूब गुदगुदा सकती है. गाने के बोल इस तरह हैं-

ये भी पढ़ें: 33 साल पुराना करवा चौथ का गाना, लाल-पीली चूड़ियां पहन सुहागिन बनीं ममता कुलकर्णी, साधना सरगम की आवाज में सुहाग के अमर रहने की कामना

अंग-अंग तेरा रंग रचा के, ऐसा करूँ सिंगार
जब-जब झाँझर झनकाऊँ मैं, खनके मन के तार
मुझे नौलखा मँगा दे रे, ओ सैयाँ दीवाने
मुझे नौलखा मँगा दे रे, ओ सैयाँ दीवाने
माथे पे झूमर, कानों में झुमका
पाँव में पायलिया, हाथों में हो कँगना
मुझे नौलखा मँगा दे रे, ओ सैयाँ दीवाने
तुझे मैं, तुझे मैं... तुझे गले से लगा लूँगी, ओ सैयाँ दीवाने
मुझे अँगिया सिला दे रे, ओ सैयाँ दीवाने

Advertisement

आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज ने जमाया रंग

इन गाने के बोल गीतकार अंजान ने लिखे थे और इसका संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था. गाने को आशा भोसले और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी. गाने को अमिताभ बच्चन और जया प्रदा पर फिल्माया गया था. जिसमें जया प्रदा ने डांस किया था. बप्पी लाहिड़ी के संगीत और दोनों सिंगर्स की आवाज का मिलकर इसे खास बनाया. गाने का नाम सुनते ही आपकी पत्नियां भी नौलखा हार की मांग कर सकती हैं.

'शराबी' ने बॉक्स ऑफिस पर भी किया था कमाल

प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'शराबी' 18 मई 1984 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया प्रदा के साथ प्राण, ओम प्रकाश, रंजीत और दीपक पाराशर ने भी काम किया था. फिल्म की कहानी एक ऐसे अमीर कारोबारी के बेटे विक्की कपूर की है, जो अपने पिता के खराब व्यवहार की वजह से शराब का सहारा लेता है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. ये फिल्म साल 1984 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में तीसरे स्थान पर रही थी. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
"जेन-z को देशद्रोही...", यूपी में सरकारी नौकरी में 'चरित्र प्रमाण पत्र' के नए नियम पर कांग्रेस
Topics mentioned in this article
Amitabh Jaya Songs
Ndtv Hindi
Hindi Songs
Asha Bhosle Songs
Karva Chauth

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं