45 साल पुराना अनोखा गाना जो लिफ्ट में हुआ था शूट, 30 से ज्यादा फिल्मों के टाइटल बने इसके बोल, आज भी है कल्ट क्लासिक

1981 की फिल्म एक दूजे के लिए का गीत मेरे जीवन साथी अपनी अनोखी लिरिक्स के लिए जाना जाता है. आनंद बख्शी ने इसमें 30 से ज्यादा हिंदी फिल्मों के नाम पिरो दिए थे, जबकि पूरा गाना लिफ्ट के अंदर शूट किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
45 साल पुराना गाना, जिसमें आनंद बख्शी ने इस्तेमाल किए 30 से ज्यादा फिल्मों के नाम
YouTube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आई हैं जो साउथ की फिल्मों का रीमेक  होती हैं. आज हम एक ऐसी ही बॉलीवुड फिल्म के बारे में बात करेंगे जो साल 1981 में आई थी. कमस हसन और रति कि फिल्म 'एक-दूजे के लिए' इस फिल्म को कई रिजेक्शन मिले, लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. इस फिल्म की कहानी जितनी यादगार थी, उतना ही दिलचस्प इसका एक गाना भी था. इस गाने की खासियत थी कि इसमें लगभग 30 से ज्यादा फिल्मों के नाम को बेहतरीन तरीके से कंपाइल करके तैयार किया गया था. लेकिन इस गाने को आनंद बख्शी ने इस तरह से तैयार किया कि इसको सुनने वाले को पता ही नही चलता कि वो गाना सुन रहा है या फिल्मों के नामों की एक मजेदार लड़ी है. इस पूरे गाने को लिफ्ट के अंदर शूट किया गया था. ना कोई फैंसी लोकेशन, ना कोई इफेक्ट बिल्कुल सिंपल और ये गाना रातों-रात लोगों की पसंद बन गया.

साल 1981 में आई फिल्म 'एक दूजे के लिए' की कहानी जितनी यादगार थी, उतना ही दिलचस्प इसका एक गाना भी था. गाना था 'मेरे जीवन साथी', लेकिन इसमें आम गानों की तरह प्यार-मोहब्बत की लंबी कहानी नहीं सुनाई गई. आनंद बख्शी ने बड़ी चालाकी और खूबसूरती से एक के बाद एक हिंदी फिल्मों के नामों को ही गाने के बोल बना दिया. 'जवानी दीवानी', 'खूबसूरत', 'जिद्दी', 'पड़ोसन', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'आवारा' जैसे कई फिल्म टाइटल इसमें ऐसे पिरोए गए कि सुनने वाले को पता ही नहीं चलता कि वह गाना सुन रहा है या फिल्मों के नामों की एक मजेदार लड़ी. गाने को एस.पी. बालासुब्रमण्यम और अनुराधा पौडवाल ने आवाज दी थी.

लिफ्ट में शूट हुआ था पूरा गाना

फिल्म 'एक-दूजे कि लिए' का गाना 'मेरे जीवन साथी' की सबसे खास बात सिर्फ इसके बोल नहीं थे. यह गाना स्क्रीन पर कमल हासन और रति अग्निहोत्री पर फिल्माया गया था और इसे लिफ्ट के अंदर फिल्माए जाने के लिए भी याद किया जाता है. गाने में दोनों कलाकारों की मस्ती और बातचीत के अंदाज के बीच फिल्मों के नामों का इस्तेमाल इसे बाकी गानों से बिल्कुल अलग बना देता है. IMDb के ट्रिविया सेक्शन में भी इस गाने को लेकर खास तौर पर बताया गया है कि इसके बोल अलग-अलग बॉलीवुड फिल्मों के नामों से बने हैं.

इस गाने के बोल गीतकार आनंद बख्शी और संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. इसे एस.पी. बालासुब्रमण्यम और अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज से कल्ट बना दिया था. गाने के कुछ बोल फिल्म के निर्देशक के बालाचंद्र को समझ नहीं आए थे, जिसके बाद उन्होंने आनंद बख्शी को बुलाकर गाने के कुछ बोलों का मतलब पूछा था. 

Advertisement

आनंद बख्शी ने फिल्मों के नामों से बना दिया पूरा गाना

सोचिए, एक गाने में 'जवानी दीवानी', 'खूबसूरत', 'जिद्दी', 'पड़ोसन', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'झूठा कहीं का', 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'आवारा', 'जॉनी मेरा नाम', 'चोरी मेरा काम', 'राम और श्याम' जैसे फिल्म टाइटल लगातार आते जाएं और फिर भी गाना सुनने में अटपटा न लगे. यही आनंद बख्शी के लिखने की खासियत थी. 'मेरे जीवन साथी' के बोलों की शुरुआत 'मेरे जीवन साथी, प्यार किया जा…' से होती है और इसके बाद कई फेमस फिल्म टाइटल आते हैं. 

Featured Video Of The Day
Saharanpur Mosque Demolition के बाद कुएं पर क्यों मच गया क्लेश?
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Anuradha Paudwal 90s Song
Hindi Songs
Hindi News