4000 करोड़ की 'रामायणम्' में शूर्पणखा को लेकर मेकर्स से हुई चूक? पोस्टर और ट्रेलर में दिखा जमीन-आसमान का अंतर

4000 करोड़ बजट वाली 'रामायणम्' में रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा लुक सामने आते ही पोस्टर और ट्रेलर के बीच एक बड़ा अंतर नजर आया है. क्या नमित मल्होत्रा और मेकर्स से हुई कोई चूक हुई है या ये किसी प्लान के चलते किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'रामायणम्' के पोस्टर और ट्रेलर में शूर्पणखा को लेकर दिखा बड़ा अंतर
नई दिल्ली:

फिल्म 'रामायणम्' को लेकर के दर्शकों के बीच एक अलग ही एक्साइटमेंट बनी हुई है. फिल्म की मेकिंग से लेकर, ट्रेलर आने तक और पोस्टर रिलीज होने तक, हर चीज चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म मेकर्स ने शूर्पणखा का पोस्टर शेयर किया है. शूर्पणखा का पोस्टर आते ही इसको देखकर के चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल इस पोस्टर में शूर्पणखा रथ पर सवार नजर आ रही हैं. लेकिन उनके साथ ही पोस्टर में एक राक्षस भी दिखाई दे रहा है. वहीं, जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, उस वक्त शूर्पणखा की एंट्री के वक्त उनके साथ कोई नहीं नजर आया था. ऐसे में पोस्टर और ट्रेलर के बीच का ये डिफरेंस लोगों का ध्यान खींच रहा है. सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या मेकर्स से ये चूक हुई है या फिर इसके पीछे कहानी से जुड़ी कोई खास वजह है?

पोस्टर में रथ पर सवार दिखीं शूर्पणखा

'रामायणम्' में शूर्पणखा का रोल रकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं. हाल ही में मेकर्स ने उनके लुक का फर्स्ट पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में शूर्पणखा एक राजसी अंदाज में दिखीं और रथ पर सवार दिखाई दे रही हैं. पोस्टर में उनके साथ साइड में एक राक्षस भी दिख रहा है. उनका ये लुक पहले भी सामने आया था जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. यही वजह है कि अब फिल्म के दोनों प्रमोशनल विजुअल्स को लोग कंपेयर कर रहे हैं. 

ट्रेलर में राम, लक्ष्मण और सीता के सामने अकेली थीं शूर्पणखा

फिल्म के ट्रेलर में शूर्पणखा की एंट्री उस वक्त हुई थी जब राम, लक्ष्मण और सीता वनवास के लिए वन में थे. इसमें वो राम को रिझाने की कोशिश करती हैं और सीता कहती हैं कि ये आप पर मोहित हो गई है और उसके बाद लक्ष्मण, शूर्पणखा की नाक काट देते हैं. यही वजह है कि ये आगे चलकर राम और रावण के बीच युद्ध की वजह बनती है. ट्रेलर में इस पूरे सीन के दौरान शूर्पणखा के साथ कोई नहीं दिखाई दिया था. लेकिन पोस्टर में राक्षस नजर आता है.

ये भी पढ़ें: Ramayana Movie Review: 4000 करोड़ी ‘रामायणम्' को मिले पॉजीटिव रिव्यू, इंटरनेशनल समीक्षकों ने की जमकर तारीफ

Advertisement

नमित मल्होत्रा से कैसे हुई यह चूक?

अब सवाल ये है कि अगर शूर्पणखा के पोस्टर में राक्षस को दिखाया गया है, तो वो ट्रेलर के दौरान कहां पर था? क्या दोनों विजुअल्स फिल्म के अलग-अलग सीन्स के हैं या फिर पोस्टर को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसमें राक्षस के किरदारों को अलग से जोड़ा गया है? 4000 करोड़ वाली फिल्म में इस तरह की चूक होना कुछ खासा समझ नहीं आ रहा है. लेकिन अगर ये जानकर के किया गया है तो उसकी वजह क्या है? फिलहा मेकर्स की तरफ से इस अंतर को लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है.
 

Featured Video Of The Day
‘लंबे समय तक सरदार पटेल को भारत रत्न से वंचित क्यों रखा’
Topics mentioned in this article
Ramayanam Movie
Ramayanam Movie Trailer
Shurpanakha Look Comparison
Ndtv Hindi
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं