प्रभास स्टारर तेलुगु फैंटेसी हॉरर कॉमेडी द राजा साब (2026) सिनेमाघरों में पूरी तरह निराश करने के बावजूद ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. ओटीटी पर आते ही ये सुर्खियों में आ गई है. फिल्म 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर यह 208 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ दम तोड़ गई, लेकिन बजट के मुकाबले डिसअपॉइंटिंग रही. अब OTT रिलीज से फैंस को नया मौका मिला है. JioHotstar ने डिजिटल राइट्स 160 करोड़ रुपये में खरीदे और फिल्म 6 फरवरी 2026 से स्ट्रीमिंग होने लगी है. यह थिएट्रिकल रिलीज के महज एक महीने बाद आई, जिसमें एक्सटेंडेड कट है, थिएटर्स में नहीं दिखाए गए अतिरिक्त फुटेज, जैसे प्रभास का ओल्डर लुक और कुछ एक्स्ट्रा सीन. फिल्म तेलुगु के अलावा तमिल, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध है, जबकि हिंदी वर्जन बाद में (8 हफ्ते बाद) स्ट्रीम होगा.
यह भी पढ़ें: गोविंदा के साथ क्यों हुई ये नाइंसाफी? चार साल पहले अक्षय कुमार भी झेल चुके हैं ये दर्द
पहली बार भूत बने संजय दत्त
दिलचस्प यह है कि संजय दत्त पहली बार किसी फिल्म में भूत का रोल प्ले कर रहे हैं, जो उनके करियर का बड़ा एक्सपेरिमेंट था. संजय दत्त और बोमन इरानी ने कई फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन हमेशा बोमन खलनायक रहे, द राजा साब में संजय दत्त ने नेगेटिव रोल निभाया.
यह भी पढ़ें: 20 मिलियन व्यूज के साथ सलमान खान का जलवा बरकरार! बिग बॉस 19 बना 2025 का नंबर-1 ओटीटी रियलिटी शो
दुनिया का सबसे बड़ा सेट
निर्माण में भी कई रिकॉर्ड बने. संजय दत्त के किरदार वाला स्पूकी मैनशन सेट दुनिया का सबसे बड़ा इंडोर सेट है, 41,256 वर्ग फीट में फैला, जिसे बनाने में 1200 वर्कर्स ने 4 महीने लगाए. एक नॉस्टैल्जिक टच के तौर पर 1982 की डिस्को डांसर का आइकॉनिक गाना 'कोई यहां नाचे नाचे' रीक्रिएट किया गया.
निर्देशक ने फ्लॉप का ठीकरा दर्शकों के सिर फोड़ा
रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हुई, तो निर्देशक मरुथि दासारी ने बयान दिया कि दर्शकों ने फिल्म की गहराई नहीं समझी और फेस्टिव मूड में देखा. उनका वायरल स्टेटमेंट 'जो मजाक उड़ा रहे हैं, उन्हें एक दिन ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ सकता है' काफी चर्चा में रहा.