38 साल पुराना गाना, दूल्हे को बताया कद्दू तो दुल्हन को कहा घोड़ी, ऊषा मंगेशकर और अलका याग्निक की जुगलबंदी 

38 साल पुराने इस गाने में परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसमें भाई की शादी में बहन और ननद की शादी में भाभी डांस करते हुए दूल्हा दुल्हन को छेड़ती हुई नजर आ रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
38 साल पुराने गाने में दूल्हा दुल्हन पर कसा तंज, ऊषा मगेशकर अल्का याग्निक की जुगलबंदी ने सजाया माहौल
नई दिल्ली:

शादियों का सीजन शुरू हो गया है, जिसमें कपड़े, खाना और मेकअप की तैयारियां तो लड़कियों ने कर ली होगी. लेकिन अगर हम कहें कि आप एक जरुरी चीज भूल रहे हैं, जो है डांस परफॉर्मेंस. घर की शादी में डांस के बिना कोई भी फंक्शन अधूरा है. इसीलिए हम आपको 38 साल पुराने उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें शादी के मौके पर दुल्हन की भाभी और दूल्हे की बहन ने मजेदार अंदाज में रंग जमाया था. यह गाना लता मंगेशकर की बहन ऊषा मंगेशकर और अल्का याग्निक की जुगलबंदी से सजा है, जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. वहीं तारीफ करते हुए ओल्ड इज गोल्ड कहते हैं. 

शादी के लिए परफेक्ट है 38 साल पुराना गाना

शादी के बैकग्राउंड में सजे जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह गोविंदा की 1988 में आई फिल्म घर घर की कहानी का है, जिसमें ऋषि कपूर, जया प्रदा, अनीता राज, गोविंदा और फराह नाज अहम भूमिका में थे. यह तेलुगू फिल्म शांति का रीमेक थी. इसमें गोविंदा और फराह नाज की शादी के वक्त गाना आता है दुल्हे राजा की सूरत देखा बस एक दुम की कसर है. इस गाने को अलका याग्निक और उषा मंगेशकर ने गाया था. गाने में आशा और अमर की शादी दिखाई गई है, जिसमें आशा की भाभी और अमर की बहन उमा डांस करती हुईं नजर आती हैं.

यह भी पढ़ें | लता मंगेशकर का 28 साल पुराना रोमांटिक हिंदी गाना, 34 सेकंड तक मलयालम लिरिक्स, रिकॉर्डिंग पर हुआ था अकेला महसूस

Advertisement

गाने के बोल 

दूल्हे राजा की सूरत देखो बस एक जरा दुम की कसर है
दय्या दुल्हन है या नीली घोड़ी लगाम कहीं इधर उधर है
तौबा दूल्हा है कैसा नदिदा 
देखो रे कहीं काट खायेगा 
अपनी दुल्हन का चेहरा छुपाओ
हमारा दूल्हा भाग जाएगा
देखो क्या बैगन सा साथी मिला दिखने में एकदम बुद्धू है
मैने भी सोचा था कि क्या 
मगर फूटे क्रम है धातु
खुल्ला घुंघटा तो देखा कद्दू
 ओढ़े हुए लाल चुनर है

घर घर की कहानी 

1988 में आई फिल्म को कादर खान और केशव राठौड़ ने लिखा था. जबकि कल्पतरू ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी धनराज परिवार की है, जिसमें धनराज अपनी पत्नी के साथ सबसे बड़े बेटे की विधवा पत्नी और उसके दो बच्चे, दूसरा बेटा राम और पत्नी सीता, तीसरा बेटा अमर और बेटी उमा रहती है, जिसकी शादी लल्लू से होती है. लेकिन गरीब होने के कारण वह घर जमाई बन जाता है. फिल्म की कहानी में अमर और आशा की कहानी दिखाई गई है, जो एक दूसरे से प्यार करते हैं और भाभी सीता उन्हें मिलवाती है. लेकिन उसकी ननद सीता का अमर के साथ अफेयर का आरोप लगा देती है. वहीं अमर आशा से शादी करता है. लेकिन सीता का घर टूट जाता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | अल्का याग्निक-उदित नारायण का 22 साल पुराना गाना, श्रेया घोषाल के नए सॉन्ग से कॉपी! निकला हिमेश रेशमिया कनेक्शन

Featured Video Of The Day
चोर बागान पंडाल सील, BNS 163 लागू- कोलकाता पुलिस ने पूरा इलाका कॉर्डन ऑफ किया, देखिए- आज कैसे हैं हालात
Topics mentioned in this article
Ghar Ghar Ki Kahani
Dulhe Raja
Bollywood
Hindi Song

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं