36 साल पुराना गाना, नो हीरो-ना हीरोइन, फिर भी सुपरहिट, इला अरुण का राजस्थानी लोक अंदाज, 26 साल बाद बॉलीवुड में भी मचाई धूम

36 साल पुराना इला अरुण का गाना जिसमें दिल्ली का सुरमा लगाकर अपने दिलदार का इंतजार करती है प्रेमिका. राजस्थानी लोक गीत से सजे इस गाने को बॉलीवुड में भी किया गया है रिक्रिएट. गाने की खासियत है कि इसमें न तो कोई बड़ा हीरो है और न हिरोइन उसके बाद भी गाने ने धूम मचाई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
इला अरुण का राजस्थानी लोक अंदाज वाला गाना, 26 साल बाद बॉलीवुड में भी मचाई धूम
ila arun
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने हैं जिनके लिए उनके एक्टर, एक्ट्रेस की अदायगी, ऑनलाइन केमिस्ट्री या फिर डांस के लिए याद किया जाता है. लेकिन इसके उलट कुछ गाने ऐसे भी हैं जिनको हिट बनाने के लिए बड़े स्टार्स की जरूरत नहीं होती. कभी-कभी सिंगर की आवाज और गाने का अंदाज ही उस गाने को लोगों की जुबान पर चढ़ा देता है. आज हम बात करेंगे ऐसे ही एक गाने की जिसे इला अरुण ने गाया. इस गाने में न तो कोई बड़ा बॉलीवुड हीरो था और न ही कोई हीरोइन, लेकिन इसके बोल और राजस्थानी लोक संगीत का अंदाज ऐसा था कि लोग आज भी इसे सुनकर थिरकने लगते हैं. खास बात यह है कि इला अरुण के इस गाने को बाद में बॉलीवुड की फिल्म में भी रीक्रिएट किया गया.

1990 में आया था इला अरुण का ये गाना

हम बात कर रहे हैं इला अरुण के गाने 'रेशम का रुमाल' की जो उनके एल्बम 'छप्पन छुरी' का हिस्सा था. ये एल्बम साल 1990 में रिलीज हुआ था. इस गाने को इला अरुण ने दाया था और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे थे. गाने का संगीत ललित सेन का साथ था. गाने के बोल 'रेशम का रुमाल गले पे डाल के, तू आ जाना…' आज भी लोगों को याद हैं. इस गाने की खास बनाता है इसका राजस्थानी लोक अंदाज और मस्ती भरी धुन. इला अरुण ने अपने करियर में 'चोली के पीछे क्या है' और 'मेरा अस्सी कली का लहंगा' जैसे गानों से अपनी अलग पहचान बनाई. गाने के बोल इस तरह हैं-

रेशम का हाँ रेशमी का रुमाल गले पे डाल के
तू आजा ना दिलदार मेरे मैं दिल्ली का
सुरमा लगा के कब से खड़ी हूँ दरवाजे पे
हो रेशम का रुमाल गले पे डाल के
तू आजा ना दिलदार मेरे मैं दिल्ली का
सुरमा लगा के कब से खड़ी हूँ दरवाजे पे रेशम का
रे दिलबर मेरे मैं तो थी अनजानी
मैं हो गई दीवानी रे तेरी नजरों की हो रेशम की

ये भी पढ़ें: ‘काल' की शूटिंग के दौरान गाड़ी पर टूट पड़ा था बाघ, बाल-बाल बची थीं लारा दत्ता-ईशा देओल, विशाल मल्होत्रा ने सुनाया खौफनाक किस्सा

Advertisement

'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में उर्वशी रौतेला ने किया डांस

इला अरुण का ये गाना इतना फेमस हुआ कि साल 2016 में आई फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के लिए इसे एक अलग अंदाज में तैयार किया गया. इस बार गाने में उर्वशी रौतेला के साथ रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी नजर आए. रेशम का रुमाल के इस नए वर्जन को तोशी सबरी और सोनिया शर्मा ने अपनी आवाज दी, जबकि इसका शारिब-तोशी ने तैयार किया था. सबसे खास बात यह है कि तोशी सबरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने इला अरुण के गाने के हुक यानी सबसे चर्चित हिस्से को लेकर अपनी नई धुन और बोल तैयार किए थे. यह गाना पूरी तरह से पुराने गाने की कॉपी नहीं था. 

सिद्धार्थ शुक्ला और दिव्या अग्रवाल भी कर चुके हैं रीक्रिएट

बता दें कि इसके अलावा इला के इस गाने को अलग-अलग वर्जन में रिक्रिएट किया गया है. इस गाने को दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और कल्पना ने भी रिक्रिएट किया. वहीं, साल 2022 में इस गाने को एक बार फिर नए अंदाज में पेश किया गया. इस बार इस गाने पर दिव्या अग्रवाल नजर आईं और इस गाने को श्रुति राणे ने अपनी आवाज दी. इसका संगीत गौरोव दासगुप्ता ने तैयार किया था और इसके बोल राजेश मंथन ने लिखे थे. इस तरह इला अरुण का ये एक लोकगीत अलग-अलग दौर में नए कलाकारों और नए अंदाज के साथ दर्शकों तक पहुंचता रहा. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
जापान से बिहार पहुंचीं काना मियामुरा, छठ की परंपराओं में ऐसे हुईं शामिल
Topics mentioned in this article
Ila Arun Songs
Rajasthani Folk Music
Ndtv Hindi
Rajasthani Folk Music Inspired Bollywood Songs
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं