सच्चा प्यार वो होता है जिसमें लोग एक साथ सिर्फ एक जन्म में नहीं बल्कि हर जन्म में उसी शख्स का साथ मांगता है, जिससे वो प्यार करता है. हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं जो अपने महबूब के लिए प्यार का इजहार करते हैं. साल 27 साल पहले भी एक ऐसा गाना आया है, जिसमें प्यार की इसी खूबसूरत ख्वाहिश को इसी तरह से बयां किया गया है, जो प्यार करने वालों के दिलों में बस गया है. हरे-भरे खेत, नदी का किनारा, खूबसूरत वादियां और दो ऐसे सितारे, जिनकी जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की गई. इस गाने को खास सिर्फ इसकी रोमांटिक धुन ने नहीं बनाया, बल्कि इसके बोल थे जो रिश्ते में उम्रभर साथ निभाने का वादा करते हैं. 90 के दशक में फेमस हुए इस गाने को सुनकर आज भी लोगों को सुकून मिलता है.
35 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
8 नवंबर 1991 को रिलीज हुई फिल्म बंजारन, जिसमें श्रीदेवी ने रेशमा और ऋषि कपूर ने कुमार सिंह सेसोडिया का रोल प्ले किया था. हरमेश मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म का गाना 'ये जीवन जितनी बार मिले' था. फिल्म में दो पिछले जन्म के प्रेमियों के दोबारा मिलने और परिवार वालों के खिलाफ जाकर अपने प्यार को पाने पर बेस्ड थी. इस गाने का हर बोल उस प्यार को दिखाता है, जो दो लोगों के बीच होता है, बिना किसी स्वार्थ के. अपने प्यार के साथ सातों जन्म का साथ इस खाने की खूबसूरती को और बेहतर बनाता है.
अलका याज्ञनिक और मोहम्मद अजीज की आवाज ने बनाया खास
इस रोमांटिक गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे, इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. गाने को अलका याज्ञनिक और मोहम्मद अजीज ने अपनी आवाज दी थी. गाने की सबसे खूबसूरत बात इसकी सादगी है. इसमें प्यार को सिर्फ एक जिंदगी तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि हर जन्म में एक-दूसरे का साथ मिलने की दुआ की गई है. गाने में श्रीदेवी और ऋषि कपूर की केमिस्ट्री के साथ खेतों, नदी के किनारों और खूबसूरत नजारे दिखे जिसने इसकी खूबसूकती बढ़ाई. गाने के बोल इस तरह हैं-
यह भी पढ़ें | 50 साल पुराना किशोर -लता मंगेशकर का गाना, तोता- मैना को कहा पुराना, शशि-शबाना आजमी के रोमांस ने बनाया कल्ट
यह जीवन जितनी बार मिले
यह जीवन जितनी बार मिले
हर बार मुझे तेरा प्यार मिले
हर बार मुझे तेरा प्यार मिले
यह जीवन जितनी बार मिले
यह जीवन जितनी बार मिले
हर बार मुझे तेरा प्यार मिले
हर बार मुझे तेरा प्यार मिले
यह जीवन जितनी बार मिले (यह जीवन जितनी बार मिले)
कुछ वादों से कुछ कस्मो से
कुछ वादों से कुछ कस्मो से
हम बंधे हुए हैं जन्मों से, जन्मों से
हम कब बिछड़े कब यार मिले
हर बार मुझे तेरा प्यार मिले (हर बार मुझे तेरा प्यार मिले)
हर बार मुझे तेरा प्यार मिले (हर बार मुझे तेरा प्यार मिले)
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म बंजारन में रेशमा ( श्रीदेवी) और कुमार (ऋषि कपूर) की कहानी दिखाई गई है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के पास खिंचे चले आते हैं. मिलने के बाद उन्हें एहसास होता है कि वो अपने पिछले जन्म में भी साथ थे, लेकिन तब उनकी मोहब्बत अधूरी रह गई थी. पहले जन्म में अधूरी रह गई प्रेम कहानी इस जन्म में दोबारा पूरी होने की उम्मीद जगाती है. हालांकि, दोनों के ही परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं और उन्हें अलग करने की कोशिश करते हैं. इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसके पुराने वीडियो को मिले व्यूज से भी लगाया जा सकता है. शेमारू के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.