90s के कॉलेज कपल्स का फेवरेट था ये गाना, कॉलेज खत्म होते ही जुदाई का डर, 34 साल बाद भी दिलों पर करता है राज

हर कॉलेज स्टूडेंट की प्लेलिस्ट में शामिल रहता है 32 साल पुराना 90 के दशक का ये गाना. कॉलेज खत्म होने पर दोस्तों और प्यार से दूर होने की बेचैनी को करता है बयां.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कॉलेज लवर्स की प्लेलिस्ट में आज भी शामिल है ये गाना
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में 90 के दशक के दौर में कॉलेज की दोस्ती, प्यार और बिछड़ने की कहानी को लेकर के कई फिल्में बनी हैं, लेकिन बता दें कि उस समय पर कई ऐसे गाने भी आए हैं जो सीधे उस समय पर कॉलेज वाले लड़के-लड़कियों के दिल में उतर जाते थे. 34 साल पहले आया ये गाना हर कॉलेज स्टूडेंट्स की प्लेलिस्ट में शामिल रहता था. इस गाने के बोल इस तरह से बने थे कि कॉलेज खत्म होने पर लवर्स का छुट्टी पर घर जाने पर एक-दूसरे से दूर होने की बेचैनी को साफ बयां करता है. आज भी ये गाना 90s के कॉलेज रोमांस की याद दिलाता है.

रोनित रॉय और फरहीन की थी डेब्यू फिल्म

साल 1992 में आई फिल्म 'जान तेरे नाम' की फिल्म में रोनित रॉय और फरहीन ने बतौर लीड एक्टर अपना फिल्मी करियर शुरू किया था.  इस फिल्म का डायरेक्शन दीपक बलराज विज ने किया था और इसके प्रोड्यूसर थे जिमी निरुला. इस फिल्म में रोनित रॉय ने सुनील नाम का किरदार निभाया और फरहीन ने पिंकी मल्होत्रा का किरदार निभाया था. फिल्म में विजय अरोड़ा, सुलभा देशपांडे, रवि बसवानी और बलविंदर धामी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Hindi News
Hindi Songs
Alka Yagnik