31 साल पुराना कुमार सानू-अलका याग्निक का सुपरहिट गाना, जो था दूरदर्शन के चित्रहार की जान, हर बुधवार को लोग करते थे इंतजार

कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज में 90 के दशक का यह रोमांटिक गाना गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी पर फिल्माया गया था. दूरदर्शन के चित्रहार में पुराने फिल्मी गीतों का इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए यह गाना आज भी खास यादों से जुड़ा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
करिश्मा-गोविंदा का यह गाना आज भी है सुपरहिट

90 के दशक में बॉलीवुड के गानों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था. उस दौर में रेडियो और दूरदर्शन मनोरंजन के सबसे बड़े साधन हुआ करते थे. बुधवार को आने वाला चित्रहार लोगों के पसंदीदा कार्यक्रमों में से एक था, जिसमें फिल्मी गानों को देखने के लिए लोग टीवी के सामने बैठ जाते थे. इसी दौर का एक ऐसा गाना है, जिसे आज भी सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज में गाया यह गीत गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी पर फिल्माया गया था. इसकी धुन, बोल और कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री ने इसे यादगार बना दिया.

गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी ने जीता दिल

फिल्मी पर्दे पर गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती थी. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और अपनी कॉमिक टाइमिंग, डांस और रोमांटिक अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया. ‘जब दिल ना लगे दिलदार, हमारी गली आ जाना' भी ऐसा ही गीत है, जिसमें दोनों कलाकारों का चुलबुला अंदाज देखने को मिलता है. गाने के बोल मजेदार हैं और इसकी धुन ऐसी है कि सुनने वाले को याद रह जाती है. कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज में यह गाना 90s में हिट हुआ. गौरतलब है कि 90 के दशक में कुमार सानू और अलका याग्निक बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर्स थे. दोनों ने एक साथ कई रोमांटिक गाने गाए, जो आज भी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में शामिल हैं.

उस समय इंटरनेट और मोबाइल फोन का दौर नहीं था. नए गाने देखने और सुनने के लिए लोग दूरदर्शन के कार्यक्रमों का इंतजार करते थे. चित्रहार में फिल्मी गीत दिखाए जाते थे और बुधवार का दिन ऑडियंस के लिए खास होता था. इस गाने को भी टीवी पर देखने के लिए दर्शक उत्सुक रहते थे. कई लोगों के लिए यह गीत बचपन और जवानी की खूबसूरत यादों से जुड़ा हुआ है.

ये भी पढ़ें: 90s का मेहंदी वो का गाना, हाथों में लिखा सजना का नाम, अनुराधा पौडवाल की आवाज बनी वेडिंग फंक्शन की शान
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
सूरत में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, टूटा खिड़की का शीशा, RPF ने शुरू की पत्थरबाजों की तलाश
Topics mentioned in this article
Govinda
Karisma Kapoor
Entertainment
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं