30 साल पुराना जूही चावला और जैकी श्रॉफ का रोमांटिक गाना, कुमार सानू-अलका याग्निक की आवाज ने कंगना को किया सुपरहिट

जैकी श्रॉफ और जूही चावला का 90s का रोमाटिंक गाना, जिसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी आवाज से सजाया था. इस गाने में जैकी और जूही के रोमांटिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था. आज भी ये गाना पुराने गाने पसंद करने वाले लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जूही चावला और जैकी श्रॉफ का 30 साल पुराना गाना, सानू-अलका की आवाज ने 'कंगना' को किया सुपरहिट
YouTube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में 90 के दशक में जैकी श्रॉफ और जूही चावला की जोड़ी ने पर्दे पर कई यादगार फिल्में दी. दोनों की ऑनलाइन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी. जूही की सादगी और जैकी श्रॉफ का अंदाज लोगों का दिल जीत लेता था. इन्हीं में से एक है फिल्म 'बंदिश' का गाना जो साल 1996 में आई थी, इसका गाना 'बोले मेरा कंगना तेरे बिना सजना', जिसमें दोनों की ऑनलाइन केमिस्ट्री देखने को मिली थी. कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज ने इस गाने को और भी खास बना दिया. ये गाना प्यार में जुदाई और अपनी प्रेमी के इंतजार के दर्द को बयां करता है. यही वजह है कि आज भी 90s के म्यूजिक लवर्स को पुरानी यादों में ले जाता है.

1996 में रिलीज हुई थी फिल्म 'बंदिश'

गाना 'बोले मेरा कंगना तेरे बिना सजना' साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'बंदिश' का है. फिल्म का डायरेक्शन और प्रोडक्शन प्रकाश झा ने किया था. फिल्म में जैकी श्रॉफ, जूही चावला, शिल्पा शिरोडकर और परेश रावल ने भी अभिनय किया था. फिल्म में जैकी श्रॉफ ने डबल रोल प्ले किया था. फिल्म की कहानी में रोमांस, एक्शन और इमोशनल ट्रैर देखने को मिलते हैं. जैकी श्रॉफ ने फिल्म में राम गुलाम और किशन का किरदार निभाया था और रहानी इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमते हुए आगे बढ़ती है. फिल्म में जूही चावला ने कांता का किरदार निभाया था.

ये भी पढ़ें: Badki Bahu Chutki Bahu: काजल राघवानी-रानी चटर्जी का भोजपुरी गाना, देवरानी-जेठानी के प्यार ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

8 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया गाना, आज भी है पसंदीदा

'बोले मेरा कंगना तेरे बिना सजना' गाने का संगीत आनंद मिलिंद ने तैयार किया था और इसके बोल समीर ने लिखे थे. जिसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी आवाज से सजाया था. गाने के वीडियो में जूही और जैकी की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. गाने को लोगों ने कितना पसंद किया इसका अंदाजा यूट्यूब व्यूज देखकर लगाया जा सकता है. टिप्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसके वीडियो को 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें 'बोले मेरा कंगना' के अलावा फिल्म के एल्बम में 'मैंने अपना दिल दे दिया' और 'मैं हो गई अठारह साल की' जैसे गाने भी शामिल थे. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन फिल्म के रोमांटिक गानों ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई.

फिल्म की कहानी

फिल्म 'बंदिश' की कहानी कांता (जूही चावला) और राम गुलाम (जैकी श्रॉफ) के प्यार से शुरू होती है. दोनों एक - दूसरे से शादी करने वाले होते हैं, लेकिन तभी उनकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है कि सब कुछ बिखर जाता है. राम गुलाम एक मिशन पर जाता है और वो वहीं पर अचानक गायब हो जाता है. उसकी तलाश में कांता मुंबई पहुंचती है. वहीं पर कहानी में किशन की एंट्री होती है, जो राम गुलाम का हमशक्ल है, लेकिन वो अंडरवर्ल्ड से जुड़ा होता है. जैकी श्रॉफ ने फिल्म में राम गुलाम और किशन, का डबल रोल प्ले किया था. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
श्योपुर में रेत माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए बरसाए पत्थर
Topics mentioned in this article
Juhi Chawla
Jackie Shroff
Kumar Sanu Songs
Alka Yagnik Songs
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं