गोविंदा का 90s में एक अलग ही जलवा था. उनकी कॉमेडी, डांस और चुलबुले अंदाज की वजह से उनके लाखों दीवाने थे. उनकी फिल्मों की कहानी और उनके किरदार के साथ-साथ गाने भी खूब पसंद किए जाते थे. ऐसा ही एक गाना साल 1992 में आई फिल्म 'शोला और शबनम' का था. इस फिल्म में गोविंदा के साथ दिव्या भारती ने भी काम किया था. दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. लेकिन इस फिल्म के एक गाने की खास बात भी थी जो शायद ही बहुत कम लोग जानते हैं. दरअसल, इस गाने पर गोविंदा ने सिर्फ पर्दे पर डांस और एक्टिंग के साथ ही गोविंदा की आवाज ने भी लोगों का जिल जीता था. फिल्म के इस गाने को गोविंदा ने अपनी आवाज गी थी. यही वजह है कि 34 साल बाद भी यह गाना 90 के दशक के संगीत प्रेमियों को याद है.
गोविंदा ने खुद गाया था गाना
फिल्म 'शोला और शबनम' का गाना 'गोरी गोरी ओ बांकी छोरी' की सबसे खास बात ये है कि इसको खुद गोविंदा ने गाया था. इस गाने को बोल गीतकार अनाजन ने लिखे थे और इसका संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था. इसके बोल, संगीत और गोविंदा की आवाज ने इस गाने को यादगार बना दिया. 7 मिनट के इस गाने में गोविंदा और दिव्या भारती ने इस पर डांस किया था. गाने के बोल में वो अपनी घर वाली की खूबियां बता रहे हैं. गाने के बोल इस तरह हैं-
गोरी गोरी बाकी छोरी शर्मिली ओ नखरे वाली
गोरी गोरी बाकी छोरी शर्मिली ओ नखरे वाली
हाथ में कंगन कण में बाली भोली भली कोई मतवाली
बनेगी मेरी घरवाली होए गोरी गोरी बाकी छोरी
शर्मिली ओ नखरे वाली गोरी गोरी बाकी छोरी
शर्मिली ओ नखरे वाली हाथ में कंगन कण में बाली
भोली भली कोई मतवाली बनेगी मेरी घरवाली होए
गोरी गोरी बाकी छोरी शर्मिली ओ नखरे वाली
क्या थी फिल्म की कहानी
डेविड धवन के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक एक्शन-कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म थी. फिल्म में गोविंदा ने करण और दिव्या भारती ने थापा का रोल प्ले किया था. फिल्म की कहानी एनसीसी कैडेट करण और दिव्या की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें गोविंदा और दिव्या भारती के अलावा अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर, मोहनिश बहल, आलोक नाथ, रीमा लागू, बिंदू और गुड्डी मारुति जैसे कलाकारों ने भी काम किया था.
बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी फिल्म
'शोला और शबनम' 1992 में रिलीज हुई थी. उस साल की हिट फिल्मों में इसका भी नाम शामिल था. फिल्म को लेकर के एक दिलचस्प बात ये भी है कि इसका नाम पहले 'खिलाड़ी' रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया. वहीं बात करें गाना 'गोरी गोरी ओ बांकी छोरी' सिर्फ एक रोमांटिक गाना नहीं, बल्कि गोविंदा की आवाज के लिए भी जाना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं