OTT की धुरंधर कहलाती है ये वेब सीरीज, 29 एपिसोड, 3 सीजन, हर एपिसोड में छिपा जबरदस्त सस्पेंस और कहानी

पिछले 8 साल से ये क्राइम थ्रिलर OTT पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. अब तक इसके 3 सीजन और 29 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं. अब फैंस की नजर इसके चौथे सीजन पर टिकी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
3 सीजन, 29 एपिसोड, प्राइम वीडियो की ये वेब सीरीज कभी नहीं लगती पुरानी
NDTV

OTT पर कुछ वेब सीरीज ऐसी होती हैं, जिनका एक-एक किरदार लोगों के दिमाग में बस जाता है. उनके डायलॉग सालों तक सोशल मीडिया पर सुनाई देते हैं और हर नए सीजन का इंतजार किसी त्योहार से कम नहीं होता. पिछले 8 साल से एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है. तीन सीजन और 29 एपिसोड आने के बाद भी इसका क्रेज बिल्कुल कम नहीं हुआ है. अब हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर इस सुपरहिट सीरीज का चौथा सीजन कब देखने को मिलेगा. अगर अभी तक आपने इसका नाम नहीं पहचाना, तो बता दें कि यहां बात मिर्जापुर वेब सीरीज की हो रही है.

क्यों बनी लोगों की फेवरेट

उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी मिर्जापुर में बाहुबली, गैंगस्टर, बदला और सत्ता की लड़ाई को दमदार अंदाज में दिखाया गया है. कहानी के साथ-साथ इसके किरदार और डायलॉग भी लोगों को खूब पसंद आए. यही वजह है कि रिलीज के कई साल बाद भी ये सीरीज ओटीटी की सबसे पॉपुलर क्राइम थ्रिलर में गिनी जाती है.

3 सीजन और कुल 29 एपिसोड

मिर्जापुर का पहला सीजन साल 2018 में रिलीज हुआ था. इसके बाद दूसरा सीजन 2020 और तीसरा सीजन 2024 में आया. अब तक इस सीरीज के कुल 29 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं. पहले सीजन में 9 एपिसोड हैं, जबकि दूसरे और तीसरे सीजन में 10-10 एपिसोड देखने को मिले. तीनों सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला.

ये भी पढ़ें; मुकेश का 61 साल पुराना गाना, जिसे सुनकर गर्लफ्रेंड हो जाएगी इम्प्रेस, सुनते ही बोल देगी- I LOVE YOU

Advertisement

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया मजा

इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रशिका दुग्गल, विजय वर्मा और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आए हैं. वहीं मुन्ना भैया के रोल में दिव्येंदु शर्मा ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई. इन सभी किरदारों ने मिर्जापुर को और भी यादगार बना दिया.

चौथे सीजन पर टिकी हैं नजरें

मिर्जापुर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. खबर है कि मेकर्स चौथे सीजन की तैयारी शुरू कर चुके हैं. इसके अलावा मिर्जापुर पर आधारित फिल्म भी जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि अगले साल मिर्जापुर 4 भी ओटीटी पर दस्तक दे सकती है. यही वजह है कि इस सीरीज का इंतजार आज भी पहले जैसा ही बना हुआ है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
अमेरिकी ईरान युद्ध: क्या खुलागा होर्मुज? ट्रंप की 'स्टील वॉल' और ईरान के परमाणु हथियार
Topics mentioned in this article
Mirzapur Web Series
Mirzapur Season 4
Mirzapur
Mirzapur 1 All Episodes
Mirzapur 4