गरबा नाइट पर हाई एनर्जी वाला 26 साल पुराना गाना, ढोल और घुंघरू की आवाज पर थिरकने लगते हैं पांव, सुखविंदर सिंह की आवाज का नहीं कोई तोड़

गरबा नाइट पर हम आपके लिए ऐसा गाना लेकर आए हैं, जिस पर Gen Z के पांव खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे. इस गाने को सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज से कल्ट बनाया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
26 साल पुराना गाना, सुखविंदर सिंह की आवाज पर गरबा नाइट पर जरुर करेंगे डांस
youtube
नई दिल्ली:

गरबा नाइट में डांस करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि नवरात्रि का त्यौहार आ गया है, जिसमें नौ दिन दुर्गा मां की पूजा ही हो रही है और रात में गरबा नाइट में लोग डांडिया और गुजराती और राजस्थानी पारंपरिक लुक में तैयार होते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन हम आपको किसी आउटफिट, कपड़े या पूजा की जानकारी नहीं बल्कि बॉलीवुड के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने फैंस के बीच ऐसी जगह बनाई की 26 साल बाद भी नवरात्रि आते ही इस गाने पर पैर छिरकने लगते हैं. इस गाने को बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान ने गाया था. जबकि गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह डांस करती हुईं नजर आई थीं. 

हाई एनर्जी वाला गरबा नाइट के लिए परफेक्ट सॉन्ग

गरबा नाइट पर जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह साल 2000 में आई फिल्म बन ठन चली सॉन्ग है, जिसे सुखविंदर और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज में कल्ट बनाया था. वहीं यह गाना सुखविंदर सिंह और कश्मीरा शाह पर फिल्माया गया था. जबकि फिल्म संजय दत्त और महिमा चौधरी की थी. यह गाना भले ही फिल्म में स्पेशल सॉन्ग था. लेकिन आज गरबा नाइट में ढोल और घुंघरू की आवाज से सजा गाना शान बन गया है. 

यह भी पढ़ें | मां दुर्गा का 45 साल पुराना गाना, मनोज कुमार ने बेची प्रॉपर्टी, 180 दिन में शूट की फिल्म

Advertisement

इस गाने के बोल कुछ इस प्रकार है...

बन ठन चली बोलो ऐ जाती रे जाती रे
पैरो में तेरे घुंघरू की बिजुरिया
छन छन छन छन छनकाती रे
पांव में तेरे घुंघरू की पैजनिया.
छन छन छन छन छनकाती रे

कश्मीरा शाह ने डांस और अदायगी से जीता दिल

26 साल पुराने फेमस गाने को कश्मीरा शाह पर फिल्माया गया है, जो गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी के अलावा एक जानी मानी एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं. इस स्पेशल गाने में उनका डांस फैंस का दिल जीतता है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बन ठन चली के अलावा भी कश्मीरा कई स्पेशल सॉन्ग्स में नजर आ चुकी हैं. जबकि जंगल, वास्तव, प्यार होना ही था और वेकअप सिड में वह नजर आ चुकी हैं. 

Advertisement

सुखविंदर सिंह की आवाज सुनिधि चौहान पर भारी

बन ठन चली में सुनिधि चौहान और सुखविंदर सिंह ने आवाज दी है. लेकिन फैंस के बीच सुखविंदर सिंह की आवाज छाई रहती है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बन ठन चली के अलावा छैय्या छैय्या के लिए भी वह मशहूर हैं. इसके अलावा जय हो, चक दे इंडिया, हौले हौले, दर्द ए डिस्को, रमता जोगी, बिस्मिल जैसे गानों के लिए वह फेमस हैं. 

यह भी पढ़ें | अमिताभ बच्चन के करियर की वो लकी फिल्म, लगातार फ्लॉप में बनीं वरदान, 6 के छह गाने बने सुपरहिट

Featured Video Of The Day
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां
Topics mentioned in this article
Ban Than Chali
Garba Song
Garba Dance
Hindi Song
Navaratri Songs