23 साल पुराना गाना, लाल जोड़े में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती ने जीता दिल, पाकिस्तानी गजल से है खास कनेक्शन

तीन दिग्गज गायकों की आवाज और ऐश्वर्या राय की रोमांटिक अदाओं ने इस 23 साल पुराने गाने को यादगार बना दिया, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इसकी कहानी एक पाकिस्तानी गजल से जुड़ी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
23 साल से हिट है ऐश्वर्या राय का यह गाना, पाकिस्तानी गजल से है कनेक्शन
youtube

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे रोमांटिक गाने हैं, जिनका जादू सालों बाद भी बरकरार है. इन गानों के बोल, संगीत और गायकों की आवाज लोगों को पुरानी यादों में ले जाती है. ऐसा ही एक गाना 23 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसमें ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और रोमांटिक अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस गीत को अलका याग्निक, उदित नारायण और कुमार सानू जैसे तीन मशहूर गायकों ने अपनी आवाज दी थी. खास बात यह है कि बॉलीवुड का यह रोमांटिक गाना एक पाकिस्तानी गजल से प्रेरित था. उर्दू के मशहूर शायर नासिर काजमी की गजल से जुड़ा इस गाने का किस्सा बेहद दिलचस्प है.

ऐश्वर्या राय की फिल्म का रोमांटिक गाना

यहां बात हो रही है साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल का रिश्ता' के टाइटल ट्रैक की. फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ अर्जुन रामपाल और प्रियांशु चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘दिल का रिश्ता' अपनी मधुर धुन और रोमांटिक बोलों की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हुआ. गाने में प्यार और दिल की भावनाओं को खूबसूरती से पेश किया गया था. ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया यह गीत आज भी 2000 के दशक के यादगार रोमांटिक गानों में शामिल है. फिल्म को रिलीज हुए 23 साल बीत चुके हैं, लेकिन इस गाने की लोकप्रियता आज भी बनी हुई है.

अलका, उदित और कुमार सानू ने मिलकर सजाया गीत

‘दिल का रिश्ता' की लोकप्रियता के पीछे इसकी शानदार गायकी का भी बड़ा योगदान रहा. इस गाने को अलका याग्निक, उदित नारायण और कुमार सानू ने मिलकर गाया था. 90 के दशक में इन तीनों गायकों की आवाज का जादू खूब चला था. खासकर उदित नारायण और कुमार सानू ने अपने रोमांटिक गानों से संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई थी.

Advertisement

पाकिस्तानी गजल से जुड़ा है गाने का कनेक्शन

इस गाने की कहानी का दिलचस्प पहलू इसका पाकिस्तानी गजल से जुड़ाव है. IMDb पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ‘दिल का रिश्ता' गाना पाकिस्तानी गायिका तस्वर खानम की गजल ‘दिल में एक लहर सी उठी है' से प्रेरित था. इस गजल को मशहूर उर्दू शायर नासिर काजमी ने लिखा था. उनकी शायरी में प्यार, उदासी और दिल की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से जगह मिली है. तस्वर खानम की आवाज में यह गजल लोकप्रिय हुई और बाद में उस्ताद गुलाम अली ने भी इसे अपनी आवाज दी. इस तरह उर्दू गजल की खूबसूरती से प्रेरित होकर बना ‘दिल का रिश्ता' हिंदी फिल्म संगीत का एक यादगार गीत बन गया. 

ये भी पढ़ें: 10 लाख ओपनिंग, 71वें दिन 400 करोड़ पार कमाई, धुरंधर, मिर्जापुर, बॉर्डर 2, टॉक्सिक जो नहीं कर पाई, वह इस 2 करोड़ी फिल्म ने कर दिखाया

Advertisement

Featured Video Of The Day
कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसे पर पूर्व महासचिव का चौंकाने वाला खुलासा!
Topics mentioned in this article
Aishwarya Rai
Priyanshu Chatterjee
Dil Ka Rishta
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं