संचिता उगले ने TV के साथ फिल्मों में भी किया काम, सुसाइड करने वाली 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस के बारे में जानें सब कुछ

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को संचिता उगले का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला. हर कोई उनकी अचानक मौत से हैरान है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
22 वर्षीय अभिनेत्री संचिता उगले का निधन, आत्महत्या का मामला
NDTV

महाराष्ट्र के पालघर में संचिता उगले ने अपने घर में सुसाइड कर लिया है. वह सिर्फ 22 साल की थीं. संचिता उगले ने टीवी के साथ बॉलीवुड में भी काम किया था. उनके मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को संचिता उगले का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला. हर कोई उनकी अचानक मौत से हैरान है. संचिता उगले छोटे पर्दे के कई सीरियल्स से अपनी पहचान बना रही थीं. 

ये भी पढ़ें: अरशद वारसी से गलती से हुआ खुलासा, ‘प्रीतम एंड पेड्रो' में संजय दत्त की भी होगी झलक

छोटे पर्दे की शुरुआत

उन्होंने 'कुमकुम भाग्य' में दिया का रोल किया था, जो काफी पसंद किया गया. इसके अलावा संचिता उगले ने 'वागले की दुनिया' में रुचिता जैतली का किरदार निभाया. हाल ही में वह 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' नाम के शो में मुख्य भूमिका में नजर आईं, जहां उनका किरदार सुकून था. टीवी के अलावा संचिता उगले ने फिल्मों में भी छोटे-छोटे रोल किए. विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' और मनोज बाजपेयी की 'साइलेंस 2' में उन्होंने काम किया था.

1.41 लाख फॉलोअर्स 

संचिता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं. उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.41 लाख फॉलोअर्स थे. उन्होंने कई लोकप्रिय ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी काम किया, जैसे व्हिस्पर, पारले-जी और कैडबरी. रविवार को उन्होंने अपना आखिरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उसमें वे गुलाबी पोशाक में 'डफली वाले डफली बजा' गाने पर लिपसिंक करते हुए नजर आ रही थीं. वीडियो में वे बहुत खुश और ऊर्जावान दिख रही थीं. फैंस ने इस पोस्ट पर दुख जताया. एक यूजर ने लिखा, "वे इतनी खुश लग रही थीं." दूसरे ने कहा, "ऐसी खुश लड़की आत्महत्या नहीं कर सकती." कई लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
डायबिटीज के लिए कौन-सी दवा ज़्यादा बेहतर है?
Topics mentioned in this article
Sanchita Ugale
Sanchita Ugale Death
Sanchita Ugale Age
Bollwyood
Entertaiment