सलमान, प्रियंका, अक्षय की 8 क्रिकेटर के कैमियो वाली 22 साल पुरानी फिल्म, सोनू, उदित, अलका, सुनिधि, सुखविंदर की आवाज ने 7 गाने किए सुपरहिट

कपिल देव और हरभजन जैसे 8 क्रिकेटर्स के कैमियो वाली इस हिट फिल्म में 7 गानों ने फैंस का दिल जीता, जिसे सोनू निगम, उदित नारायण, अलका याग्निक, सुनिधि चौहान और सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज से कल्ट बनाया.  वहीं इस फिल्म के लीड एक्टर्स सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
2004 में आई इस फिल्म में 8 क्रिकेटर्स आए थे नजर
नई दिल्ली:

2004 में बॉलीवुड में भारत के 8 जाने माने क्रिकेटर्स के कैमियो वाली फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. इस फिल्म के नाम सिर्फ स्टार्स के करियर को एक ऊंची उड़ान मिली. बल्कि सोनू निगम, उदित नारायण, अलका याग्निक, सुनिधि चौहान और सुखविंदर सिंह जैसे नाम सिंगर्स के गानों को कल्ट बना दिया. फिल्म में खास बात यह थी कि यह साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसे कई अवॉर्ड्स में नॉमिशन मिले. वहीं कास्ट की बात करें तो बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अक्षय कुमार के अलावा प्रियंका चोपड़ा फिल्म में नजर आईं. इससे आपको हिंट मिल गया होगा कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं. 

मुझसे शादी करोगी में 8 क्रिकेटर्स का कैमियो 

IMdb के अनुसार, 2004 में रिलीज हुई मुझसे शादी करोगी में कपिल देव, नवजोत सिंह सिद्धू, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ और आशीष नेहरा जैसे क्रिकेटर क्लाइमेक्स में नजर आते हैं. जहां समीर और रानी प्यार का इजहार करने वाले होते हैं. वहीं सनी सच सामने आता है. 

ये भी पढ़ें- 14 साल से हर शादी ब्याह की शान है मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना, पति पत्नी की नोकझोंक, नया वर्जन और भी ज्यादा हिट

Advertisement

मुझसे शादी करोगी के गाने

मुझसे शादी करोगी साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम थी, जिसमें एक रिमिक्स और 6 गाने थे. इन्हें साजिद वाजिद ने कंपोज किया था. जबकि एक गाना अनु मलिक ने कंपोज किया. इसके 5 गानों के जलीस शेरवानी ने लिरिक्स लिखे, जिसमें से एक को समीर ने और दूसरे को अरुण भैरव ने लिखा. 

मुझसे शादी करोगी के गानों कि लिस्ट

रब करे (उदित नारायण, अलका याग्निक)
 2. मुझसे शादी करोगी (उदित नारायण, सोनू निगम, सुनिधि चौहान)
3. आजा सोनिए (सोनू निगम और अलका याग्निक)
4. रब करे 2 (अल्का याग्निक, सोनू निगम, शादाब शाबरी)
5. जीने के हैं चार दिन (सोनू निगम और सुनिधि चौहान)
6. कर दूं कमाल (सुखविंदर सिंह, सुनिधि चौहान)
7. लाल दुपट्टा (उदित नारायण, अलका याग्निक)
8. आजा सोनियो (रिमिक्स) (सोनू निगम और अलका याग्निक)

Advertisement

वहीं आज सलमान खान का जीने के हैं चार दिन और प्रियंका चोपड़ा का लाल दुपट्टा गाना फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. 

ये भी पढे़ं- कम बजट की रामायण रिलीज होते ही लोगों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो का लोगों ने किया रिव्यू, इस कारण हो गए ट्रोल

Featured Video Of The Day
Rajnath Singh EXCLUSIVE: AI, ड्रोन से लेकर युद्ध तक...NDTV Defense Summit में राजनाथ सिंह क्या बोले?
Topics mentioned in this article
Mujhse Shaadi Karogi
Salman Khan
Bollywood