सलमान खान बॉलावुड के सुपरस्टार कहलाते हैं, जिन्होंने 90 के दशक में अपना करियर रोमांटिक हीरो के रुप में शुरू किया. लेकिन साल 2000 तक आते आते वह एक्शन में भी माहिर हो गए. लेकिन इस दशक में उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया, जिसने ना सिर्फ उनकी इमेज को बदला. बल्कि 13 गानों की एल्बम को भी साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली इंडियन म्यूजिक एल्बम में शुमार कर दिया. खास बात यह है कि 13 में से 12 में उदित नारायण उनकी आवाज बने और एक गाने में सुखविंदर सिंह की आवाज फैंस को इतनी पसंद आई कि वह गाना आज तक भाईजान की पहचान बन गया.
सलमान खान की 2003 में आई फिल्म
हम बात कर रहे हैं सलमान खान की फिल्म तेरे नाम की, जो रोमांटिक ट्रैजेडी फिल्म थी. फिल्म का निर्देशन एक्टर सतीश कौशिक ने किया था. जबकि जैनेंद्र जैन ने फिल्म को लिखा था. यह तमिल फिल्म सेतु का रीमेक थी, जो 1999 में आई थी. सलमान खान और भूमिका चावला के अलावा फिल्म में रवि किशन, गायत्री मोहन, सरफराज खान और सचिन खेड़ेकर नजर आए थे.