2000 में आई वो फिल्म, 92 अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, एक्टर बना रातोंरात सुपरस्टार, माफिया के निशाने पर आया डायरेक्टर

Hrithik Roshan Debut Movie: साल 2000 में आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने डेब्यू एक्टर की किस्मत पलट कर रख दी थी, जिसने 92 अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
2000 की ब्लॉकबस्टर फिल्म
नई दिल्ली:

डेब्यू फिल्म से किसी किसी एक्टर की ही किस्मत चमकती है. वहीं अगर वह स्टारकिड हो तो यह काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन  बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन ने यह करिश्मा कर दिखाया. वह हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों में आज शुमार हैं. लेकिन उनकी किस्मत की चाबी 2000 में आई एक फिल्म बनीं, जिसने रिकॉर्ड तो बनाया ही. लेकिन उनके फिल्मी करियर को एक उड़ान दी. हम बात कर रहे हैं 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो ना प्यार की, जिससे ऋतिक रोशन ने डेब्यू किया था. 

कहो ना प्यार है से ऋतिक रोशन ने किया असली डेब्यू

ऋतिक ने 10 साल की उम्र में ही चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. वे रजनीकांत की फिल्म 'भगवान दादा' में नजर आए. लेकिन बॉलीवुड में ऋतिक का असली डेब्यू 2000 में फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से हुआ. इस फिल्म ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया. इस सफलता के बाद ऋतिक के पास लगातार फिल्मों के ऑफर्स आने लगे.  

ये भी पढ़ें- Thalapathy Vijay Networth: विजय की कितनी है नेटवर्थ, 10 की उम्र में डेब्यू, 69 फिल्मों से बने सुपरस्टार, 27 साल की शादी टूटने की हुई चर्चा

92 अवॉर्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड

कहो ना प्यार है वह फिल्म है, जिस एक फिल्म ने 92 सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के लिए 'गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के 2002 के संस्करण में अपना नाम शामिल किया था. वहीं ऋतिक रोशन पहले ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने बेस्ट डेब्यू और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपनी परफॉर्मेंस के लिए जीता था. 

Advertisement

राकेश रोशन पर आई मुसीबत

2000 की सबसे बड़ी हिट बनीं कहो ना प्यार है के कारण राकेश रोशन माफिया के टारगेट बन गए. दरअसल, IMdb के मुताबिक, फिल्म के विदेशी डिस्ट्रिब्यूशन अधिकारों को लेकर राकेश रोशन पर मुंबई के अंडरवर्ल्ड ने गोली चलाई थी. लेकिन किस्मत से वह बच गए. हालांकि वह उस दौरान चर्चा में आ गए थे.  

ये भी पढ़ें- विजय तलपति की वाइफ की 7 तस्वीरें, एक्टर से राजनेता बने पति पर लगाया बेवफाई का आरोप

Featured Video Of The Day
अब 3 घंटे का सफर सिर्फ 45 मिनट में! लखनऊ-कानपुर के बीच हवा से बातें करेंगी गाड़ियां
Topics mentioned in this article
Kaho Na Pyaar Hai
Hrithik Roshan
Kaho Na Pyaar Hai Release