20 साल की एक्ट्रेस ने 33 साल के हीरो से क्लासिकल सॉन्ग से किया इश्क का इजहार, अलका-किशोर की आवाज, 44 साल बाद भी लवर्स की पहली पसंद

44 साल पुराना गाना, जिसमें 20 साल की एक्ट्रेस ने 33 साल के हीरो के साथ क्लासिकल गाने के साथ किया था इश्क का इजहार, अलका-किशोर की आवाज में आज भी लवर्स की पहली पसंद बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
44 साल पुराना गाना, 20 साल की जया प्रदा ने 33 साल के राकेश रोशन से किया था इश्क का इजहार
Youtube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में साल 1982 में एक रोमांटिक गाना रिलीज हुआ, जिसके बोलों में प्यार के इजहार को इस तरीके से बयां किया गया, जिसे सुनने वाला आज भी इसमें खो जाते हैं. इस गाने को आए भले ही 44 साल हो गए हों, लेकिन अलका याज्ञनिक और किशोर कुमार की आवाज में ये गाना आज भी लवर्स की पहली पसंद बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं फिल्म 'कामचोर' के गाने 'तुमसे बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और' की. ये गाना 44 साल बाद भी पुराने रोमांटिक गानों के शौकीनों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है.

20 साल की एक्ट्रेस 33 का हीरो

फिल्म 'कामचोर' 24 दिसंबर 1982 को रिलीज हुई थी. इस वक्त राकेश रोशन की उम्र लगभग 33 साल थी और जया प्रदा की उम्र 20 थीं. फिल्म में दोनों की पर्दे पर केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा था. इस गाने में प्यार का इजहार बेहद सीधे और खूबसूरत अंदाज में किया गया है. इस गाने को सुनते ही कानों को एक सुकून मिलता है. अलका याज्ञनिक और किशोर कुमार की आवाज से इसे सदाबहार बना दिया. गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे और इसका संगीत राजेश रोशन ने ही तैयार किया था.

अलका-किशोर के अलावा इन सिंगर्स की आवाज

'तुमसे बढ़कर दुनिया में' गाने की खासियत सिर्फ किशोर कुमार अलका याज्ञनिक की आवाज ही नहीं है. बल्कि इस गाने का एक सोलो वर्जन भी है, जिसे चंद्रू आत्मा ने गाया था. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन थे और गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो फिल्म में कुल 6 गाने थे, सभी के सभी हिट थे. गानों को किशोर कुमार के साथ लता मंगेशकर और अलका याज्ञनिक ने अपनी आवाज से खास बनाया था.

ये भी पढ़ें: न कोई फिल्मी सेट, न कैमरा, उदयपुर की शादी में शाहरुख खान ने दूल्हे संग किया ‘लुंगी डांस', वायरल हुआ वीडियो

तुझ संग प्रीत लगाई सजना - (किशोर कुमार - लता मंगेशकर)
तुम मेरे स्वामी मैं तुम्हारी दासी - (किशोर कुमार - लता मंगेशकर)
मल दे गुलाल मोहे आई होली आई रे - (किशोर कुमार - लता मंगेशकर)
जोगी ओ जोगी भोग नें मेरे लिखा है - किशोर कुमार
तुम से बढ़कर दुनिया में (सोलो)- चंद्रू आत्मा
तुम से बढ़कर दुनिया में - (किशोर कुमार - लता मंगेशकर)

Advertisement

फिल्म कामचोर की कहानी 

फिल्म की कहानी एक कामचोर लड़के और पैसे वाली लड़की की होती है. इसमें राकेश रोशन ने सूरज का किरदार और जया प्रदा ने गीता का रोल प्ले किया है. फिल्म की कहानी में सूरज के इर्द-गिर्द घूमती है, जो काम से बचना चाहता है और अमीर घर में शादी कर के आराम की जिंदगी जीना चाहता है. उसकी मुलाकात जया प्रदा से होती है और दोनों की शादी के बाद कहानी में रिश्ते, जिम्मेदारियां और परिवार की कहानी दिखाई गई है. फिल्म का डायरेक्शन के. विश्वनाथ ने किया था और राकेश रोशन ने इसे प्रोड्यूस किया था. फिल्म में तानुजा, सुरेश ओबेरॉय, असरानी और श्रीराम लागू भी अहम भूमिकाओं में थे.

बता दें कि इस फिल्म में सोनू निगम ने भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. 
 

Featured Video Of The Day
Anant Singh Daughter Wedding : अनंत सिंह की घुड़दौड़ में कैसे गई 1 की जान?
Topics mentioned in this article
Kishore Kumar Songs
Alka Yagnik Songs
Rakesh Roshan Movie
Jaya Prada Movie Songs
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं