राशि

अप्रैल 20-मई 20

व्यक्तित्व

राशि आपके व्यक्तित्व का आईना है। इसके जरिए किसी व्यक्ति के गुण, दोष, स्वभाव, विशेषताएं, लकी रंग, लकी दिन सहित अन्य बातों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वृषभ राशि (Taurus) राशि चक्र की दूसरी राशि है। भारतीय ज्योतिष में चंद्रमा से राशियों का निर्धारण होता है जबकि पश्चिमी ज्योतिष में इसका निर्धारण सू्र्य की स्थिति से होता है। वृषभ राशि (Vrishabh rashi) पृथ्वी तत्व की राशि मानी जाती है और वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। माय पंडित के सीईओ कल्पेश शाह बता रहे है वृषभ राशि की विशेषताएं और उससे जुड़े लोगों के स्वभाव के बारे में-

वृषभ राशि वाले लोगों का मजबूत पक्ष

चूंकि ये धैर्यवान होते हैं, इसलिए काफी मेहनती भी होते हैं। ये काफी विश्वसनीय भी होते हैं, यानी किसी को धोखा नहीं देते। यही नहीं ये अपनी मेहनत के बल पर ही कुछ पाने की इच्छा रखते हैं। ये काफी स्वाभिमानी होते हैं। इनमें स्वार्थ नहीं होता। ये खुद तो व्यवहारिक होते हैं और दूसरों से भी इसी तरह की अपेक्षा करते हैं। वृषभ राशि वाले धार्मिक प्रवृत्ति के भी होते हैं। प्रेम संबंधों में ये अच्छे होते हैं साथ ही अपने जीवनसाथी के प्रति भी काफी वफादार होते हैं। इनकी एक बड़ी खासियत इनका मिलनसार स्वभाव भी है।

वृषभ राशि वालों की खास बातें

अनुकूलता - मिथुन और धनु

असंगतता - कुंभ और तुला

लकी रंग - सफेद और हल्का नीला

लकी दिन - शुक्रवार, बुधवार और शनिवार

लकी रत्न - हीरा या प्लैटिनम

लकी नंबर - 6

खासियत

वृषभ राशि वाले पृथ्वी तत्व के होते हैं। यही कारण है कि ये काफी धैर्यवान और स्थिर स्वभाव वाले होते हैं। इस स्वभाव का इन्हें फायदा भी होता है जो आगे चलकर इनके काफी काम आता है। गणेशजी का मानना है कि वृषभ राशि वाले काफी मेहनती होते हैं और अगर कुछ पाने की ठान लें तो उसे प्राप्त करने के बाद ही दम लेते हैं। आम तौर पर ये शांतिप्रिय होते हैं और किसी से बेकार का झगड़ा नहीं करते और किसी से उलझते नहीं हैं।

कमजोरी

गणेशजी के अनुसार वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) वाले लोगों के कमजोर पक्ष की बात करें तो कई बार ये जिद्दी हो सकेत हैं। अक्सर इनमें अड़ियलपन, लालच भी देखने को मिल सकता है। ये भौतिकवादी भी होते हैं और अपनी भौतिक इच्छाओं पर नियंत्रण पाना भी जानते हैं।

स्वामी ग्रह

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। यही कारण है कि स्वामी ग्रह का असर इनकी लाइफ में देखने को मिलता है। शुक्र के प्रभाव के कारण ये काफी रोमांटिक भी होते हैं।

स्वास्थ्य

वृषभ राशि वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो आम तौर पर इन्हें पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके साथ ही आंख, गले की परेशानी के साथ ही हृदय संबंधी समस्या भी हो सकती है। कई बार इनमें मूत्र रोग, मुंह की बीमारी, मांसपेशियों की कमजोरी आदि की शिकायत हो सकती है। गणेशजी कहते हैं कि ये एक अच्छे प्रेमी तो होते हैं, लेकिन इनका वैवाहिक जीवन थोड़ा नीरस हो सकता है, क्योंकि जीवनसाथी से अक्सर मतभेद चलता रहता है।

करियर

वृषभ राशि का स्वाणी चूंकि शुक्र होते हैं, इस कारण इन लोगों में रचनात्मकता और कलात्मकता होती है। आम तौर पर ये व्यापार करते हैं। वस्त्र निर्माण आदि के काम में इन्हें सफलता मिलती है। इतना ही नहीं सेना में भी इनका कॅरियर होता है।

उपरोक्त स्पोंसर्ड कंटेंट गैर-संपादकीय है और थर्ड पार्टी द्वारा उपलब्ध करवाया गया है. एनडीटीवी उपरोक्त किसी भी सामग्री की गारंटी, पुष्टि या समर्थन नहीं करता है, और न ही इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार है.