Pakistani Web Series 'जो बचे हैं संग समेट लो' भारत में नहीं होगी रिलीज, नेटफ्लिक्स इंडिया से हटाया गया नाम

24 नवंबर को पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' के ट्रेलर रिलीज के बाद से इसे लेकर काफी हंगामा मच गया था. भारत में इस सीरीज को बैन कराने की मांग की जा रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' भारत में नहीं होगी रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स की आने वाली पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' भारत में एक बड़े विवाद की वजह बन गई है. फवाद खान और माहिरा खान के लीड रोल वाली इस सीरीज को भारत में बैन करने की मांग की गई थी. सरकार द्वारा नेटफ्लिक्स को पाकिस्तानी कंटेंट के खिलाफ जारी अपनी एडवाइजरी (सलाह) की याद दिलाने और फिल्म संगठनों द्वारा कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद, यह विवाद अब केवल इंडस्ट्री के विरोध तक सीमित नहीं रह गया है. इस मामले में लेटेस्ट अपडेट ये है कि नेटफ्लिक्स इस सीरीज को भारत में रिलीज नहीं करेगा.

मामले से जुड़े सोर्सेज की मानें तो यह सीरीज भारतीय सब्सक्राइबर्स के लिए अवेलेबल नहीं होगी और अब इसे नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्मों और सीरीज की स्लेट से भी हटा दिया गया है. नेटफ्लिक्स की टीम संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और यह फैसला सरकार की 2025 की एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. हालांकि भारत में कई अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तानी कंटेंट अभी भी अवेलेबल है, लेकिन नेटफ्लिक्स का यह फैसला देश की भू-राजनीतिक स्थिति के व्यापक संदर्भ में लिया गया है.

यह विवाद 24 नवंबर को सीरीज का ट्रेलर सामने आने के बाद शुरू हुआ. भारतीय फिल्म संगठनों ने भारत में इसके रिलीज होने पर आपत्ति जताई. 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) और 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया है और उनसे इस सीरीज को भारत में स्ट्रीम होने से रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: "बनारस की गलियों में तो सांप दौड़ते हैं..." ट्रैफिक जाम पर बोले कैलाश खेर, किस पर किया ये मजेदार कमेंट?

Advertisement

उनका यह विरोध सरकार की 8 मई, 2025 की उस एडवाइजरी पर आधारित है, जो पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बाद जारी की गई थी. उस समय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत में काम कर रहे OTT प्लेटफॉर्म्स, स्ट्रीमिंग सेवाओं और डिजिटल मीडियम से कहा था कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तानी मूल की वेब सीरीज, फिल्मों, गानों, पॉडकास्ट और अन्य कंटेंट को दिखाना बंद कर दें.

मंत्रालय ने अब नेटफ्लिक्स को फिर से अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि वे इस एडवाइजरी का पालन करें. साथ ही मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को यह भी याद दिलाया कि जून 2025 में उन्होंने सरकार को जानकारी दी थी कि वे भारतीय सब्सक्राइबर्स के लिए पाकिस्तानी मूल की कोई भी फिल्म या सीरीज अवेलेबल नहीं करा रहे हैं.

Advertisement

यह विरोध तब और तेज हो गया जब FWICE ने चेतावनी दी कि अगर नेटफ्लिक्स इस सीरीज को भारत में रिलीज करता है तो वे 5 दिसंबर से पूरे भारत में नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट्स से अपने सदस्यों को वापस बुला लेंगे. फिल्म और टेलीविजन कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ने सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि मौजूदा एडवाइजरी का पालन किया जाए. वहीं AICWA ने शो में पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी पर भी आपत्ति जताई है, जिसका कारण उनके द्वारा अतीत में भारत और भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियां हैं.

क्या है 'जो बचे हैं संग समेट लो'?

पाकिस्तानी लेखिका फरहत इश्तियाक के बेस्टसेलिंग उर्दू नॉवल पर आधारित, 'जो बचे हैं संग समेट लो' नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल पाकिस्तानी सीरीज है. मोमिना दुरैद के डायरेक्शन में बना यह रोमांटिक ड्रामा तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियों के इर्द-गिर्द घूमता है. इस सीरीज की स्टार कास्ट में फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, अहद रजा मीर, सनम सईद, इकरा अजीज और हमजा अली अब्बासी शामिल हैं. यह सीरीज 4 दिसंबर, 2026 को दुनिया भर (भारत छोड़कर) में रिलीज होगी. 

Featured Video Of The Day
Delimitation Bill: परिसीमन बिल को लेकर Stalin को नहीं मना पाए Rahul Gandhi! विपक्ष में पड़ी फूट?
Topics mentioned in this article
Jo Bachay Hain Sang Samait Lo
Netflix India
Fawad Khan
Hindi News
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं