Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनीं ब्लॉकबस्टर फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता के बाद ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है. एक महीने पहले मेकर्स और सोनीलिव के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐलान किया गया था कि हनुमान अंश 27 नवंबर को सोनी लिव पर हिंदी में रिलीज होगी, जिसके बाद फैंस हनुमान अंश की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती भाषा में भी देखने के लिए तैयार हो जाइए. लेकिन यह सब आपको सोनी लिव पर नहीं बल्कि अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा.
हनुमान अंश सोनी लिव और नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
SonyLIV पर हनुमान अंश का हिंदी वर्जन 27 नवंबर 2026 से स्ट्रीम होगा. जबकि हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने लिखा, आस्था ने उनका जीवन बदल दिया. उनकी भक्ति ने हजारों लोगों की जिंदगी बदल दी. भगवान हनुमान के एक सच्चे भक्त की दिव्य कहानी देखें, अब नेटफ्लिक्स पर. 'हनुमान अंश' देखें, जो 29 नवंबर को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती भाषाओं में नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज हो रही है.
हनुमान अंश की कहानी
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि डॉ. विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित हनुमान अंश एक बायोग्राफिकल और आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है, जो प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा (महाराजजी) के जीवन से प्रेरित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बचपन में मां के निधन के बाद लक्ष्मी नारायण शर्मा ईश्वर की तलाश में घर छोड़ देते है और उत्तर भारत की लंबी आध्यात्मिक यात्रा, तपस्या और सेवा के रास्ते पर चलते हुए वही बालक आगे चलकर नीम करौली बाबा बनते हैं. फिल्म शोभिनॉव सत्या लीड रोल में हैं. जबकि विहान शेडगे, चंदन आनंद
पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
1.7 से 2 करोड़ के कम बजट में बनीं हनुमान अंश का ओपनिंग डे कलेक्शन केवल 10 लाख था. लेकिन जैसे जैसे फिल्म की माउथ पब्लिसिटी हुई फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, भारत में नेट कलेक्शन 342.99 करोड़ रहा. जबकि ग्रॉस कलेक्शन लगभग 404.66 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 48.80 करोड़ हुआ. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 453.46 करोड़ तक पहुंचा. इसके साथ ही यह अब तक की सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल फिल्म बन गई. वहीं 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में शुमार हो गई.
ये भी पढ़ें- स्निग्धा सरकार का भोजपुरी गाना, गरीब निरहुआ से आम्रपाली दुबे का एकतरफा प्यार, 2024 में हुआ था पॉपुलर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं