ओटीटी पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. इनमें से कुछ को दर्शक हाथों हाथ लेते हैं और जमकर देखते हैं. इन दिनों प्राइम वीडियो पर एक वेब सीरीज को जमकर देखा जा रहा है. लोग वेब सीरीज को इतना पसंद कर रहे हैं कि प्राइम वीडियो पर अजय देवगन की 'दृश्यम 2' को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल दृश्यम 2 को पीछे छोड़ने वाली इस वेब सीरीज का नाम 'दुपहिया 2' है. 1 अक्टूबर को रिलीज हुई इस सीरीज में गांव की जिंदगी, कॉमेडी, राजनीति और सस्पेंस का मजेदार मिश्रण देखने को मिलता है.
'दृश्यम 2' पर भारी पड़ी 'दुपहिया 2'
खास बात यह है कि रिलीज के कुछ ही दिनों में 'दुपहिया 2' प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. इसने अजय देवगन की लोकप्रिय फिल्म 'दृश्यम 2' को भी पीछे छोड़ दिया है, जो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है.'दुपहिया 2' की कहानी एक बार फिर काल्पनिक गांव धड़कपुर में लेकर जाती है. सीरीज में पुराने किरदारों की जिंदगी को आगे बढ़ाया गया है. इस बार गांव में बनवारी की जमीन पर मोबाइल टावर लगाने का मामला सामने आता है. टावर को लेकर गांववालों के बीच तरह-तरह की बातें और विवाद शुरू हो जाते हैं.
8 एपिसोड में कॉमेडी और सस्पेंस
'दुपहिया 2' में कुल 8 एपिसोड हैं. हर एपिसोड में धड़कपुर से जुड़ी कोई नई परेशानी और नया ट्विस्ट देखने को मिलता है. मोबाइल टावर के विवाद से लेकर परीक्षा और पेपर लीक तक, कहानी अलग-अलग मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है.
'दुपहिया 2' की खासियत यह है कि इसमें कॉमेडी के साथ सस्पेंस भी बना रहता है. खासकर आखिरी एपिसोड में कहानी एक अहम मोड़ लेती है और दर्शकों को मामले के पीछे छिपी सच्चाई का पता चलता है.
गजराज राव समेत ये सितारे आए नजर
'दुपहिया 2' में गजराज राव, स्पर्श श्रीवास्तव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भी इसका हिस्सा हैं. सभी कलाकार पहले सीजन में भी नजर आए थे.
'दुपहिया 2' को सोनम नायर ने डायरेक्ट किया है. सीरीज में गांव की रोजमर्रा की जिंदगी और आम लोगों की परेशानियों को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें | न हीरो, न विलेन, फिर भी सुपरहिट हैं ये 7 वेब सीरीज, देखने में लगती है हर परिवार की कहानी