नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो पर विवाद शुरू हो गया है. वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पाकिस्तान में बनने वाली सामग्री भारत में प्रसारित न हो. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय को पाकिस्तान में बनी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो' के भारत में संभावित प्रसारण को लेकर कई शिकायतें और प्रतिवेदन मिले थे. इसके बाद मंत्रालय ने यह निर्देश दिया.
सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से आठ मई, 2025 को जारी अपने परामर्श का पालन करने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पाकिस्तान में तैयार की गई स्ट्रीमिंग सामग्री भारत में उपलब्ध न हो. पिछले साल जून में नेटफ्लिक्स ने मंत्रालय को सूचित किया था कि उसने पाकिस्तान में बनी कोई भी फिल्म या वेब सीरीज भारत में अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं कराई है.
मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से उस समय दिए गए अपने आश्वासन पर कायम रहने और पहले बताई गई स्थिति को बरकरार रखने को कहा है. इस वेब सीरीज का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया था और इसे चार दिसंबर को प्रसारित किया जाना है. इसके बाद शो को भारत में ना रिलीज करने की मांग उठी, जिस पर अब केंद्र सरकार का रिएक्शन सामने आया है.
ये भी पढे़ं- राजेश खन्ना और आशा भोसले का 56 साल पुराना सदाबहार रोमांटिक गाना, हर शाम को रंगीन बना देती है किशोर कुमार की आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं