लौट रही है ओटीटी की पू, अमेजन प्राइम पर आ रहा फैशन और कनफ्यूजन से भरी इस सीरीज का सीजन-2

ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का धमाका होने जा रहा है क्योंकि आ रहा है अनन्या पांडे की पॉपुलर वेब सीरीज कॉल मी बे 2 का दूसरा सीजन. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
Social Media
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो एक्सक्लूसिव ओरिजिनल देने वाला इंडिया का लार्जेस्ट स्ट्रीमिंग सर्विस है. इसने आज 17 दिसंबर 2026 को अपनी मचअवेटेड ओरिजिनल सीरीज कॉल मी बे के दूसरे सीजन के वर्ल्डवाइड स्ट्रीमिंग प्रीमियर की अनाउंसमेंट कर दी है. यह आठ एपिसोड वाली सीरीज अपने ह्यूमर, ग्लैमर और दोस्ती के अनोखे मिक्स के साथ वापसी कर रही है. इसमें बे की जिंदगी पहले से भी ज्यादा उलझी हुई है क्योंकि इस बात वह अपने दिल और सिस कोड को भी आजमाती नजर आने वाली है. 

कॉल मी बे सीजन 2 को कॉलिन डी'कुन्हा डायरेक्ट करने जा रहे हैं, जबकि करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है, जिसमें सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी'कुन्हा एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं. इशिता मोइत्रा की क्रिएट की गई इस सीरीज को इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंद्रराणा ने लिखा है. इतना ही नहीं नई सीरीज अपने साथ टैलेंटेड एक्टर्स की टीम लेकर आ रही है, जिसमें अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं, जबकि श्रुति कमल हासन भी सीरीज का हिस्सा बन रही हैं. इनके अलावा इसमें वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम किरदारों को निभाते दिखाई देने वाले हैं. 

सीरीज को लेकर प्रोड्यूसर करण जौहर ने कहा, "सीजन 1 को दर्शकों से मिले प्यार और शानदार रिस्पॉन्स से साफ हो गया था कि लोग बे की उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी और हर हाल में अपनी शर्तों पर जीने के उसके अंदाज से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं. सीजन 2 में हम इस कहानी को और आगे ले जाना चाहते थे, जहां बे के कुछ नए पहलुओं को दिखाने के साथ-साथ उसका वही मजेदार अंदाज, इमोशन और बेबाकी भी बरकरार रहेगी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. प्राइम वीडियो के साथ एक बार फिर जुड़कर हम बे की जिंदगी का नया दौर दर्शकों के सामने लाने के लिए एक्साइटेड हैं. इस बार बे और उसकी प्यारी बहनें हंसी, इमोशन और ढेर सारे हंगामे से भरे एक नए सफर पर निकलेंगी."

Advertisement

यह भी पढ़ें: FIR, भाभी जी घर पर हैं एक्टर की आपबीती, कोविड के दौरान लगा एक्टर बन गलती की

Featured Video Of The Day
अनंत सिंह की बेटी की शादी में हो रही घुड़दौड़ की तैयारियां देखिए, फर्स्ट प्राइज में मिलेगी THAR
Topics mentioned in this article
Call Me Bae 2
Ananya Panday
Hindi News
Bollywood
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं