सुरंग में फंसे 41 मजदूर, 17 दिन चला मौत से मुकाबला, अब वेब सीरीज में दिखेगी पूरी कहानी

OTT प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उत्तराखंड के सबसे खतरनाक और लंबे चले रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी अब आपको बहुत ही जल्द वेब सीरीज के फॉर्मैट में देखने को मिलने वाली है. इस वेबसीरीज में तबु लीड रोल में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उत्तराखंड के सबसे लंबे और चैलेंजिंग रेस्क्यू ऑपरेशन पर बन रही वेब सीरीज
Social Media
नई दिल्ली:

तब्बू वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘टनल मैन' से जुड़ गई हैं. यह पहली बार होगा जब एक्ट्रेस किसी हिंदी ओरिजिनल स्ट्रीमिंग सीरीज में नजर आएंगी. 'टनल मेन' 2023 में उत्तराखंड में हुए टनल रेस्क्यू की भावना से प्रेरित एक काल्पनिक ड्रामा है. नवंबर 2023 में पूरा देश सांसें थामकर उस लंबे और चैलेंजिंग रेस्क्यू ऑपरेशन को देख रहा था, जिसके जरिए उत्तराखंड में एक ढही हुई सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था. 

‘टनल मैन' उसी घटना की भावना, मुश्किल हालात में दिखाए गए धैर्य, टीमवर्क और उम्मीद से प्रेरणा लेती है. इसने उस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. तब्बू का करियर तीन दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है. इस दौरान उन्होंने मेनस्ट्रीम और इंडिपेंडेंट सिनेमा के साथ-साथ हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. 

माचिस और  चांदनी बार में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले. वहीं मकबूल, हैदर और अंधाधुन जैसी फिल्मों ने उनकी कमाल की परफॉर्मेंस और एक्टिंग की रेंज देखने को मिली. इंटरनेशनल लेवल पर भी तब्बू ने अपनी खास पहचान बनाई है. उनके ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में मीरा नायर की ‘द नेमसेक' शामिल है, जिसमें उन्होंने अशिमा गांगुली का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह आंग ली की ‘लाइफ ऑफ पाई' और सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी' में सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में भी नजर आई थीं.

Advertisement

‘द रेलवे मेन' का डायरेक्शन कर चुके शिव रवैल ‘टनल मैन' के शोरनर के रूप में वापसी कर रहे हैं. इस नई कहानी के जरिए वह साहस की एक और दास्तान को उसी ह्यूमन सेंसिटिविटी के साथ पेश करेंगे जिसके लिए उनकी पिछली सीरीज को इतनी तारीफ मिली थी.

यह भी पढ़ें: OTT की दुनिया की बुलेट ट्रेन थी 104 मिनट की ये थ्रिलर फिल्म, 10 दिन में हुई शूट 24 घंटे के 2 करोड़ वसूलता था हीरो

Advertisement

‘टनल मैन'  वाईआरएफ  एंटरटेनमेंट में सीईओ अक्षय विधानी की लीडरशिप में हेड ऑफ कंटेंट के तौर पर शामिल होने के बाद सौगता मुखर्जी का पहला प्रोजेक्ट भी है. कंटेंट की दुनिया में लंबा एक्सपीरियंस रखने वाले मुखर्जी ने भारत की कुछ सबसे चर्चित सीरीज की देखरेख की है. इनमें स्कैम 1992, महारानी, टब्बर और रॉकेट बॉयज शामिल हैं. वहीं आर्या, रॉकेट बॉयज और रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब को इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन भी मिले हैं. बात करें टनल मैन की तो ये यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसके साथ वाईआरएफ एंटरटेनमेंट और इस प्लेटफॉर्म का क्रिएटिव कोलैब आगे बढ़ेगा इसकी शुरुआत 2023 में ‘द रोमांटिक्स' के साथ हुई थी.

Featured Video Of The Day
जहां ढेर हुआ आतंकवादी लतीफ भट, वहां से देखें, सेना ने कैसे मार गिराया?
Topics mentioned in this article
Tabu
Netflix
Hindi News
Entertainment News
Bollywood News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं