यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्‍या की लखनऊ में गोली मारकर हत्‍या

  • 8:43
  • प्रकाशित: अगस्त 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत 37 वर्षीय दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित बैंक के बाहर हुई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दिव्या को उनके पति मानस वाजपेयी ने फोन कर बैंक के बाहर बुलाया था. कुछ देर बातचीत के बाद आरोपी ने उन पर गोली चला दी. गंभीर रूप से घायल दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली.