उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में एक शख्स ने गुरुवार को पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. पत्नी की हत्या के बाद शख्स ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लिखकर दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला, क्योंकि उसने उसे 'चीट' किया था. आरोपी का नाम मानस वाजपेई था, जिसने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा (37) की गोली मारकर हत्या की. फिर घर जाकर तूलिका उर्फ शीवा वाजपेई को मार दिया. आखिर में मानस ने खुद को भी गोली मार ली. NDTV को बैंक के बाहर दिनदहाड़े हुए इस मर्डर का एक CCTV फुटेज हाथ लगा है. CCTV में दिख रहा है कि मानस अपनी पत्नी दिव्या को बैंक के अंदर जाने से रोकता है. उसके बाद उसको खींच कर ले जाता है.