उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र में संवाद की भाषा का इस्तेमाल करते हुए तीनों कृषि कानून को वापस लेकर के ऐतिहासिक कार्य किया है.