ट्रंन ने की भारत के वोटर आईडी सिस्टम की तारीफ, जानें- कैसे 'फुल-प्रूफ' बना भारत का चुनाव ढांचा

  • 4:39
  • प्रकाशित: अगस्त 18, 2026

अमेरिका में 'सेव अमेरिका एक्ट' को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के चुनाव आयोग और यहां की वोटर आईडी व्यवस्था की खुलकर तारीफ की है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के हवाले से अमेरिकी प्रशासन से पूछा कि बिना वैध फोटो आईडी के अमेरिका में चुनाव कैसे हो सकते हैं? ट्रंप ने दुनिया के सामने भारत के आंकड़े रखते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में लगभग 64 करोड़ लोगों ने मतदान किया और 1% से भी कम लोगों ने मेल (डाक) के जरिए वोट दिया, जबकि हर एक वोटर के पास वैध फोटो पहचान पत्र था. उन्होंने इसी तर्ज पर अमेरिका में भी सख्त वोटर आईडी कानून पारित करने की वकालत की है.

ट्रंप के इस बयान के बाद भारत में भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. सत्ता पक्ष (बीजेपी) ने इसे भारतीय चुनाव प्रणाली की वैश्विक साख और पारदर्शिता का प्रमाण बताया है. वहीं, विपक्ष (कांग्रेस) ने इस पर तंज कसा है, जिस पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेताओं ने कहा कि विपक्ष अपनी अनुकूलता के हिसाब से बयानों को चुनता है और वे चाहें तो अगली ही फ्लाइट से ईवीएम अमेरिका भिजवाने को तैयार हैं ताकि वहां भी निष्पक्ष चुनाव हो सकें.

संबंधित वीडियो