क्यों मनाते हैं मुहर्रम, पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन के साथ कर्बला में क्या हुआ था?

मुहर्रम का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुहर्रम असल में क्यों मनाया जाता है और इसका इतिहास क्या है? यह कोई खुशी का त्योहार नहीं, बल्कि गम और शहादत को याद करने का पर्व है. शिया समुदाय के लोग इसे मातम के रूप में मनाते हैं. इस वीडियो में हम आपको बताएंगे इराक के कर्बला की उस जंग के बारे में, जिसमें पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने धर्म और सच्चाई के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी. साथ ही, वीडियो में इस अहम सवाल पर भी चर्चा की गई है कि जब मुहर्रम मातम और बलिदान को याद करने का दिन है, तो फिर जुलूसों में खतरनाक स्टंट और लाठी-डंडों का शक्ति प्रदर्शन क्यों किया जाता है.