अयोध्या के राम मंदिर में अब एक CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) की नियुक्ति होगी. इसको लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी और अब मंदिर ट्रस्ट ने इस पद के लिए आवेदन भी आमंत्रित कर दिए हैं. CEO पद के लिए कई शर्तें तय की गई हैं, जिनमें उम्मीदवार का हिंदू धर्म का अनुयायी और राम भक्त होना आवश्यक बताया गया है. देश के कई प्रमुख मंदिरों, जैसे काशी विश्वनाथ मंदिर और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम, में पहले से CEO या प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति होती रही है. अब इसी तर्ज पर अयोध्या के राम मंदिर में भी पेशेवर प्रशासनिक व्यवस्था लागू की जा रही है.