हॉट टॉपिक: सीएम योगी आदित्यनाथ की यह कैसी भाषा?

  • 12:46
  • प्रकाशित: जनवरी 23, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की 'चेतावनी' वाले बयान से खफा दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने नाराजगी जताई हैं. बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा था कि आजादी के नारे लगाना देशद्रोह माना जाएगा और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को उनके पति ने प्रदर्शन के लिए आगे कर दिया है और खुद रजाई के अंदर सो रहे हैं.

संबंधित वीडियो