Himanshu Bhau कहां है... Lawrence Bishnoi का जानी दुश्मन दुनिया के किस कोने में छिपा है? | Gangster

Interstate Gangster: हरियाणा में रोहतक जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर रोहतक ब्लॉक में ही एक गांव बसा है- रिटौली। बात आज से करीब 4 साल पहले 2020 की है। हरियाणा के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे गांवों में शामिल इसी रिटौली में महज 17 साल के एक लड़के का झगड़ा गांव के ही एक आदमी से हो जाता है। झगड़ा इतना बढ़ता है कि स्कूल में पढ़ने वाला यही लड़का कहीं से तमंचा लेकर आता है और उस आदमी के ऊपर गोली चला देता है। पूरे गांव में हल्ला मच जाता है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की खबर सुनकर पुलिस की गाड़ियां भी गांव में पहुंचती हैं और इस लड़के को गिरफ्तार कर लेती है। लड़का चूंकि नाबालिग था, इसलिए कोर्ट उसे किशोर सुधार गृह भेज देता है।

संबंधित वीडियो