पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लग सकता है. टीएमसी की बेहद करीबी और मुखर चेहरा मानी जाने वाली सयानी घोष अब पार्टी छोड़ सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक, बागियों की जो लिस्ट तैयार हो रही है, उसमें सयानी घोष के भी हस्ताक्षर होने की खबर है.
पिछले दो दिनों से टीएमसी के लोकसभा सांसदों के बागी गुट में शामिल होने की खबरें लगातार तेज हो रही हैं. हमारे मैनेजिंग एडिटर मनोरंजन भारती (बाबा) के अनुसार, बागी गुट लोकसभा में दो-तिहाई सांसदों की संख्या (20 सांसद) पूरी करने की कोशिश में है. जिस दिन यह संख्या पूरी हो जाएगी, वह गुट खुद को असली तृणमूल कांग्रेस बताते हुए लोकसभा स्पीकर को पत्र सौंपेगा. फिलहाल, अधिकारिक तौर पर कोई लिस्ट स्पीकर ऑफिस को नहीं सौंपी गई है, लेकिन सयानी घोष के इस कदम से बंगाल की राजनीति में हड़कंप मच गया है.