बिहार में सरकारी विभाग की लापरवाही का ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जहां जिंदा महिला को सरकारी दस्तावेज में मुर्दा दिखाकर उसको सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया गया, मुजफ्फरपुर की रहने वाली पवितर देवी को सरकारी विभाग ने दस्तावेज में मृत दिखा दिया जिसकी वजह से विधवा महिला बेसहारा हो गई . महिला सरकारी दफ्तरों में जाकर खुद के जिंदा होने का प्रमाण दे रही है, पीड़िता ने बताया की वह सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुकी हूं, अब लोग उसे भूत बुलाने लगे हैं.