मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक रिटायर्ड DSP को उनके ही बेटे और पत्नी ने बंधक बना लिया। वायरल वीडियो में DSP के बेटे को पिता की छाती पर चढ़ते और उन्हें रस्सी से घसीटते हुए देखा जा सकता है। यह विवाद रिटायरमेंट के पैसों को लेकर था, जो पिछले 14 साल से चल रहा था। पुलिस ने पत्नी और दोनों बेटों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।