धरना−प्रदर्शन का जो तरीका आम आदमी पार्टी ने फिर से याद दिलाया, अब उसे उसके ही खिलाफ आजमाया जा रहा है। सोमवार को पार्टी के बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने भी अनशन किया और बीजेपी भी प्रदर्शन करने पहुंची। हालांकि, यह दोनों प्रदर्शन जैसे अकाल मृत्यु के शिकार हो गए, लेकिन आप सरकार के खिलाफ कई संगठन धरने−प्रदर्शन में जुटे हैं... कहीं गेस्ट टीचर, तो कहीं डीटीसी के कमर्चारी....